ब्रेकिंग
‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली

Vaibhav Suryavanshi: सीएम नीतीश कुमार ने वैभव सूर्यवंशी से फोन पर बात कर दी बधाई, बिहार सरकार की तरफ से दिये जाएंगे इतने लाख रुपये

Vaibhav Suryavanshi: बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई दी है। फोन पर बात करके सीएम ने वैभव सूर्यवंशी को शुभकामनाएं दी हैं।

Vaibhav Suryavanshi
सीएम नीतीश कुमार ने वैभव सूर्यवंशी को दी बधाई
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Vaibhav Suryavanshi: बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी की पूरे भारत में तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं। नेता से लेकर अभिनेता और खिलाड़ियों से लेकर सेलिब्रिटीज तक सभी वैभव के कायल हो गये हैं। वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उन्हें बधाई दी है।


सीएम नीतीश कुमार ने वैभव सूर्यवंशी से फोन पर बात कर शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने बिहार सरकार की तरफ से वैभव सूर्यवंशी को 10 लाख रुपये की सम्मान राशि देने का भी ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, "वैभव सूर्यवंशी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। सभी को उनपर गर्व है। मेरी शुभकामना है कि वैभव सूर्यवंशी भविष्य में भारतीय टीम के लिए नए कीर्तिमान रचें और देश का नाम रोशन करें।" 


आपको बता दें कि इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 12 दिसंबर 2024 को 01 अणे मार्ग में मुलाकात की थी। आईपीएल में वैभव के शानदार प्रदर्शन के बाद नीतीश कुमार ने वैभव को फोन कर शुभकामनाएं दी हैं। वैभव के शानदार प्रदर्शन से पूरे बिहार में खुशी की लहर है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता