ब्रेकिंग
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम

उपेंद्र कुशवाहा पर डेढ़ मिनट के बयान में 6 बार बोले नीतीश: हम लोगों को कोई मतलब नहीं है, कहा-काहे के लिए हमारे यहां आये थे

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज मीडिया ने उपेंद्र कुशवाहा के जेडीयू छोड़ने और नयी पार्टी बनाने को लेकर सवाल पूछा. मीडिया के सामने नीतीश कुमार लगभग ड़ेढ मिनट तक ब

उपेंद्र कुशवाहा पर डेढ़ मिनट के बयान में 6 बार बोले नीतीश: हम लोगों को कोई मतलब नहीं है, कहा-काहे के लिए हमारे यहां आये थे
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज मीडिया ने उपेंद्र कुशवाहा के जेडीयू छोड़ने और नयी पार्टी बनाने को लेकर सवाल पूछा. मीडिया के सामने नीतीश कुमार लगभग ड़ेढ मिनट तक बोले. डेढ मिनट में उन्होंने 6 बार कहा-हम लोगों  को कोई मतलब नहीं है. नीतीश कुमार ने कहा कि वे चले गये तो ठीक ही हुआ.


जानिये क्या बोले नीतीश कुमार

नीतीश कुमार से आज मीडिया ने उपेंद्र कुशवाहा को लेकर सवाल पूछा. सवाल था कि कुशवाहा ने अलग पार्टी बना ली है. नीतीश कुमार ने जो जवाब दिया, उसे हम हूबहू पढिये.

“ कोई मतलब नहीं न है. अरे भाई...अरे भाई...ऊ आदमी फिर अपनी इच्छा. आप सोंच लीजिये..2021 में तो बहुत कहे कि हम लोग रहेंगे, रहेंगे. रख लिया. उसके बाद उनका मन कर गया फिर जाने का तो चले गये. ठीक है अपना चले गये. कोई फर्क नहीं पड़ता. ऐसा थोड़े ही है...इस पार्टी से कोई मतलब नहीं है.” 

नीतीश बोले-“चूंकि वो कह रहे थे कि हम सब दिन के लिए रहेंगे, आने दीजिये. तो पार्टिया में सब को, बहुत को ठीक नहीं लगता था. लेकिन हमही सब को समझाये. अब इधर आ करके हाल में क्या हो गया है त उ जाने. इसलिए उससे कोई मतलब नहीं हम लोगों का.”


मीडिया ने फिर सवाल पूछा-नीतीश जी, कुशवाहा जी बोल रहे हैं कि 2024 में नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई नहीं खड़ा हो सकता. नीतीश कुमार बोले-“अरे उ क्या बोलता है त आप समझ ही न सकते हैं. इ सब कोई बोलता क्या है...काहे के लिए यहां आये थे. क्यों आये थे यहां. यहां आने की जरूरत क्या थी. ऐसे ही आकर के कुछ बोलना है. पब्लिसिटी. त हम आप लोग से आग्रह करेंगे कि कोई पब्लिसिटी का चीज नहीं है. हम लोगों को कोई मतलब नहीं है. इसलिए हम लोगों से कुछ मत पूछिये. आ गये, चले गये..कोई मतलब नहीं है उससे, कोई मतलब नहीं. उ क्या बोलते हैं उससे कोई मतलब नहीं है.” 


पत्रकारों ने सवाल पूछा-संजय जायसवाल मिलने गये हैं कुशवाहा जी से. कई बार सवाल दुहराया गया लेकिन नीतीश सवाल नहीं समझ पाये. पीछे मुड़ कर अपने मंत्री विजय चौधरी से पूछा कि क्या पूछा जा रहा है. विजय चौधरी ने समझाया कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल उपेंद्र कुशवाहा से मिलने गये हैं. उसके बाद नीतीश कुमार बोले-ओह, उ हमको क्या पता. भाई आप समझ ही सकते हैं न कि क्या है. 

टैग्स