ब्रेकिंग
इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar News : नई महिंद्रा कार लेकर निकला था चालक, रास्ते में पोखर बना काल! गाड़ी समेत डूबने से मौत, कई और लोगों की तलाश✦Diljit Dosanjh : बिहार में क्यों नहीं हो पा रहा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? सुपरस्टार ने बताई बड़ी वजह, फैंस को करना होगा इंतजार✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar News : नई महिंद्रा कार लेकर निकला था चालक, रास्ते में पोखर बना काल! गाड़ी समेत डूबने से मौत, कई और लोगों की तलाश✦Diljit Dosanjh : बिहार में क्यों नहीं हो पा रहा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? सुपरस्टार ने बताई बड़ी वजह, फैंस को करना होगा इंतजार

उपचुनाव के जीत पर बोले आरके सिन्हा .. जेडीयू की हार नीतीश के राजनीतिक अवसान का संकेत, 2025 में खिलेगा कमल

PATNA : गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को रिकार्ड बहुमत मिला है। भाजपा ने यहां पर 156 सीट पर जीत दर्ज किया है। जबकि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस क

उपचुनाव के जीत पर बोले आरके सिन्हा ..  जेडीयू की हार नीतीश के राजनीतिक अवसान का संकेत, 2025 में खिलेगा कमल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : गुजरात विधानसभा चुनाव में  भारतीय जनता पार्टी  को रिकार्ड बहुमत मिला है। भाजपा ने यहां पर 156 सीट पर जीत दर्ज किया है। जबकि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन पिछले बार की तुलना में भी यहां खराब रहा है। इस सीट पर कांग्रेस को मात्र 17 सीट मिली।  जबकि दिल्ली नजर निगम चुनाव में भाजपा को हराने वाली पार्टी आप ने भी यहां से 5 सीटों पर कब्ज़ा जमाया है। वहीं, इस जीत पर अब भाजपा के राज्यसभा पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने गुजरात जीत पर खुशी व्यक्त की है और गुजरात की जनता को बधाई दी है ।


आर के सिन्हा ने कहा है कि गुजरात में लगातार सातवीं बार भारतीय जनता पार्टी को मिला बहुमत इस बात का संकेत है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित साह  के नेतृत्व में जनता को अभी भी पूर्ण विश्वास है। पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा है कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भी जनता का भरोसा भारतीय जनता पार्टी के साथ होगा और देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में पार्टी की जबरदस्त विजय होगी। 


वहीं, बिहार में हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत पर उन्होंने कहा कि,कुंढनी में जेडीयू की हार इस बात का स्पष्ट संकेत है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति अवसान की तरफ जा चुकी है। भारतीय जनता पार्टी 7 दलों के महागठबंधन के सामने बेहतरीन प्रदर्शन कर जनता का भरोसा जीतने में सफल रही है। बिहार की जनता नीतीश कुमार के पाला बदलने की राजनीति को स्वीकार नहीं कर रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता ने कुढ़नी सीट पर जीत हासिल करने वाले केदार गुप्ता जी को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि हमारे विजयी उम्मीदवार को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा।