ब्रेकिंग
Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम ✦मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम ✦मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न

'तेजस्वी यादव थेथरई करते हैं ...', मंत्री बनने के बाद पहली बार गया पहुंचे जीतन राम मांझी, कहा - पहले राबड़ी आवास में होता था नेगोशिएशन

GAYA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार अपराध के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में इस बढ़ते अपराध ग्राफ को लेकर बिहार के नेता विपक्ष ने सवाल उठाया है और कह

'तेजस्वी यादव थेथरई करते हैं ...', मंत्री बनने के बाद पहली बार गया पहुंचे जीतन राम मांझी, कहा - पहले राबड़ी आवास में होता था नेगोशिएशन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार अपराध के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में इस बढ़ते अपराध ग्राफ को लेकर बिहार के नेता विपक्ष ने सवाल उठाया है और कहा है कि साजिशन यादव समाज के लोगों की हत्या करवाई जा रही है। इसके बाद अब इस ममाले में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मांझी ने कहा है कि - तेजस्वी यादव थेथरई करते हैं, उनको पहले सही से मामले की जानकारी रखनी चाहिए तब बोलना चाहिए। 


जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार की महागठबंधन सरकार जो 2005 से पहले थी उनको लॉ एंड ऑडर पर बात करने का कोई अधिकार नहीं है। चाहे तेजस्वी यादव हो या लालू यादव हो इन दोनों को अपराध पर बात करने की जरूरत ही नहीं है क्योंकि इन्हें पहले अपना पुराना इतिहास देखना चाहिए। उसके बाद कुछ भी बोलना चाहिए। 


इसके आगे केंद्रीय मंत्री मांझी ने कहा कि वर्तमान में यदि अपराध की संख्या बढ़ी है तो उसे पर कार्रवाई हो रही है और तुरंत एक्शन लिया जा रहा है। लेकिन उनके समय में एक्शन तो दूर की बात है उल्टा अपराधी उनके घर जाते थे और चाय पीकर वहां नेगोशिएशन किया जाता था। लेकिन,अब ताकत नहीं है की कोई ऐसा करें। 


उधर, मांझी ने  तेजस्वी को सलाह देते हुए कहा कि वह जो कुछ भी कह रहे हैं वह सही नहीं कह रहे हैं। 2005 पहले के कार्यकाल को याद कर सभी लोगों का जी कांप जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होता है हालांकि जनसंख्या बड़ी है तो छिटपुट घटनाएं भी होती है। लेकिन इस पर तूरंत कार्रवाई भी तो हो रही है।