ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

तेजस्वी को लगने लगा है डर ! बोले ... लोकसभा चुनाव से पहले BJP वाला कुछ न कुछ तो हमारे साथ जरूर करेगा

PATNA : लालू यादव की जमानत रद्द करने का प्रयास तो चलता ही रहेगा न चुनाव तक। सबसे अधिक भय जो है उनलोगों को बिहार से लग रहा है। लेकिन, उसका कोई मतलब है क्या। कोर्ट की बात है तो कोर्ट

तेजस्वी को लगने लगा है डर ! बोले ... लोकसभा चुनाव से पहले BJP वाला कुछ न कुछ तो हमारे साथ जरूर करेगा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लालू यादव की जमानत रद्द करने का प्रयास तो चलता ही रहेगा न चुनाव तक। सबसे अधिक भय जो है उनलोगों को बिहार से लग रहा है। लेकिन, उसका कोई मतलब है क्या। कोर्ट की बात है तो कोर्ट में हमलोग अपना पक्ष रखेंगे। होना - जानी कुछ है नहीं, ये लोग चाहे जितना भी तंग करें, कुछ न कुछ तो चुनाव तय ये लोग करेगा ही करेगा। इसलिए हमलोग पहले से ही तैयार हैं। 


वहीं, अररिया  में पत्रकार की हत्या होने को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि - हम लोगों को दुख है इस बात का। नीतीश कुमार जी ने खुद इस मामले को लेकर बड़ी अधिकारियों को अलर्ट किया है और एक्शन लेने को कहा है। इसके साथ ही बिहार में बीजेपी की तरफ से जंगलराज पार्ट 2 कहे जाने को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि - बीजेपी ने बिहार को जितना बदनाम किया है शायद ही और किसी ने किया होगा। लेकिन उनका यह सब एजेंडा इस बार चलने वाला नहीं है। इसलिए कौन क्या कहता है नहीं कहता है हम लोग ध्यान नहीं देते हैं। वैसे भी दिल्ली से अधिक क्राइम रिपोर्ट कहां का है, उनको यह बताना चाहिए पहले।


तेजस्वी यादव ने कहा कि - हत्या, किडनैपिंग, लूट का मामला बिहार से कहीं अधिक दिल्ली में हैं वहां के बारे में ये लोग कभी कुछ नहीं बोलते। दिल्ली में तो ये सब होम मिनिस्ट्री के अंदर आता है और वहां क्राइम सबसे ज्यादा है। लेकिन, उनका यही काम है। बिहार को बदनाम जितना बीजेपी ने किया है शायद ही और किसी ने किया होगा। वह क्या कहता है नहीं कहता है हमें नहीं पता। क्राइम के रिकॉर्ड में दिल्ली से कम क्राइम है बिहार में।


इधर, परिवारवाद को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि - कोई नया बात है क्या यह लोग अभी से थोड़ी बोल रहे हैं। जनता ने हमें चुनकर लाया है। हम चुनाव लड़े हैं। हमारे खिलाफ लोगों ने चुनाव लड़ा। लोगों ने हमें वोट दिया। और इसलिए हम जीते हैं।