ब्रेकिंग
बिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशन‘वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं बल्कि..’, संसद से बिल पास होने पर बोले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: हाईप्रोफाइल सीट पर शाम 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदानराज्यसभा के बाद लोकसभा से भी पास हुआ वंदे मातरम बिल, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानूनबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बदतमीजी का आरोप लगाने वाली युवती हिरासत में, पटना के न्यू जक्कनपुर इलाके से जबरन उठा ले गई पुलिस बिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशन‘वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं बल्कि..’, संसद से बिल पास होने पर बोले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: हाईप्रोफाइल सीट पर शाम 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदानराज्यसभा के बाद लोकसभा से भी पास हुआ वंदे मातरम बिल, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानूनबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बदतमीजी का आरोप लगाने वाली युवती हिरासत में, पटना के न्यू जक्कनपुर इलाके से जबरन उठा ले गई पुलिस

तेजस्वी की 'जन विश्वास यात्रा' का आज से दूसरा चरण, 1400 किमी का निकालेंगे रोड शो, जानिए पूरा रूट मैप

PATNA : नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव की जन विश्वास यात्रा का दूसरा चरण 25 फरवरी से शुरू होगा। इसका समापन 28 फरवरी को होगा। दूसरे चरण में तेजस्वी यादव का 1400 किमी का रोड शो ह

तेजस्वी की 'जन विश्वास यात्रा' का आज से दूसरा चरण, 1400 किमी का निकालेंगे रोड शो, जानिए पूरा रूट मैप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव की जन विश्वास यात्रा का दूसरा चरण 25 फरवरी से शुरू होगा। इसका समापन 28 फरवरी को होगा। दूसरे चरण में तेजस्वी यादव का 1400 किमी का रोड शो होगा। दूसरे चरण में आमसभा नहीं होकर सिर्फ रोड शो होगा। इस यात्रा की शुरुआत हाजीपुर से शुरू होगी, जो महुआ, कल्याणपुर, लहेरियासराय, मधुबनी, झंझारपुर होते हुए सुपौल पहुंचेगी और यहीं रात्रि विश्राम होगा। 


वहीं, 26 फरवरी को तेजस्वी यादव सुपौल से त्रिवेणीगंज, अररिया, जोकीहाट, किशनगंज, नवगछिया, भागलपुर होते हुए बांका में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद  27 फरवरी को बांका, अमरपुर, असरगंज, जमुई, लखिसराय, मुंगेर, खगड़िया,महेशखूंट, सोनबरसा होते हुए मधेपुरा में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद इस चरण के अंतिम दिन अंतिम दिन 28 फरवरी को मधेपुरा, सहरसा,सिमरी बख्तियारपुर, सोनबरसा, मानसी, साहेबपुरकमाल, बलिया, बेगुसराय, बरौनी, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर और फतुहां होते हुए तेजस्वी की पटना वापसी होगी। 


तेजस्वी के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने ने बताया कि इस यात्रा के पहले चरण में तेजस्वी यादव ने करीब 1100 किमी की दूरी तय की थी। इस दौरान उन्होंने 16 जनसभाओं को संबोधित किया। इसके बाद दूसरे चरण में 1400 किमी का रोड शो होगा। उसके बाद तीसरे चरण की यात्रा निकाली जाएगी और फिर आगामी 3 मार्च को महागठबंधन की पटना के गांधी मैदान में आयोजित ‘जन विश्वास रैली’ होने जा रही है।


उधर, इस रैली को सफल बनाने के लिए सभी घटक दलों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। इसमें आने का लोगों को वे निमंत्रण भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ इस यात्रा की लगातार निगरानी रख रहे हैं।इस रैली में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता