ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

तेजप्रताप ने भी सुशांत केस की CBI जांच की मांग रखी, बोले.. बिहार के बेटे का मर्डर हुआ, शुरू से ही मुम्बई वाले बिहारियों के विरोधी

PATNA : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मामले में अब लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने भी सीबीआई जांच की मांग कर दी है। तेज प्रताप यादव ने कहा है कि मुंबई पुलिस से मामले की लीपा

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मामले में अब लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने भी सीबीआई जांच की मांग कर दी है। तेज प्रताप यादव ने कहा है कि मुंबई पुलिस से मामले की लीपापोती कर रही है और इस मामले की जांच सीबीआई से करानी चाहिए। तेज प्रताप यादव ने कहा है कि बिहार के बेटे सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की। सुशांत आत्महत्या करने वाले नौजवान नहीं थे बल्कि उनकी हत्या हुई है। तेज प्रताप यादव ने कहा है कि शुरू से ही मुंबई के लोग बिहारियों के साथ ऐसा ही बर्ताव करते हैं। 


मुंबई में बिहार पुलिस की टीम के साथ हुए बर्ताव को लेकर भी तेज प्रताप यादव भड़के हुए हैं तेज प्रताप ने कहा है कि महाराष्ट्र पुलिस ने जरूर गड़बड़ की है और इसी वजह से वह बिहार पुलिस को सहयोग नहीं कर रही। तेज प्रताप यादव ने कहा है कि बिहार पुलिस को महाराष्ट्र पुलिस ने बेइज्जत करने का काम किया है। महाराष्ट्र में बिहारियों के साथ तो हमेशा याद आती होती रही है। 



तेज प्रताप यादव ने कहा है कि वह सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों से मिलने उनके घर गए थे तब सुशांत के पिता ने भी कहा था कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता है। तेज प्रताप यादव आज से बाढ़ पीड़ितों के बीच मदद के लिए निकल पड़े हैं। तेजप्रताप वैशाली में बाढ़ पीड़ितों के बीच लालू रसोई की शुरुआत कर रहे हैं जहां अब पीड़ितों को खाना खिलाया जाएगा।

टैग्स