ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

तेजप्रताप ने मुकेश सहनी को छोटा भाई बताया, कहा- मुकेश सहनी, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा जल्द राजद में आएंगे

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी से उनकी लगातार बातें हो र

तेजप्रताप ने मुकेश सहनी को छोटा भाई बताया, कहा- मुकेश सहनी, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा जल्द राजद में आएंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी से उनकी लगातार बातें हो रही है। मुकेश सहनी को छोटा भाई बताते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि मुकेश सहनी आरजेडी के साथ आएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी और जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा भी आरजेडी में आएंगे। चार दिन का इंतजार है जिसके बाद सभी आरजेडी में नजर आएंगे। 


वही राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर तेजप्रताप ने कहा कि इसमें संगठन के कई लोग रहेंगे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इस बैठक में रहेंगे या नहीं कंफर्म नहीं बता सकते। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सवाल पर तेजप्रताप ने कहा कि हमारे पिता जी पहले से ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं वे संगठन को अच्छे तरीके से चला रहे हैं। इसलिए फिलहाल राष्ट्रीय अध्यक्ष वे ही रहेंगे। 


वही बिहार को विशेष राज्य का दर्ज दिए जाने के सवाल पर तेजप्रताप यादव ने कहा कि हमारी माता जब सीएम थी उस वक्त भी उन्होंने यह मांग रखी थी लेकिन अब तक यह मांग पूरी नहीं हुई। वही आम बजट पर कहा कि नीतीश कुमार जहां इसका स्वागत कर रहे हैं वही दूसरी ओर उपेंद्र कुशवाहा इससे निराश हैं। ऐसे में उपेंद्र कुशवाहा क्यों नहीं आरजेडी में आ जाते हैं। नीतीश कुमार जी को भी आरजेडी में आ जाना चाहिए इसके लिए हम तो तैयार ही है। 


सेल्टर होम पर तेजप्रताप ने कहा कि बिहार पूरी तरह से अंधकार में जा चुका है बालिका गृह कांड में सरकार पूरी तरह से लिप्त है। जिसने भी गलत किया है उसे भगवान दंड जरूर देंगे। बिहार की सरकार काम के लिए नहीं बल्कि पूरी तरह से घोटालों के लिए है। बिहार में बेरोजगारी है रोजगार देने का वादा किया गया था लेकर रोजगार आज तक नहीं दिया गया। शिक्षकों को बिहार सरकार ने बर्बाद करने का काम किया है। बिहार में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें