ब्रेकिंग
पुनौराधाम के सीताराम मंडपम में विराजमान हुईं माता सीता और श्रीराम, सीएम सम्राट ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की प्राण-प्रतिष्ठाबिहार के इस जिले को मिली रेलवे की बड़ी सौगात, 4,600 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; दोहरीकरण से बायपास तक होगा बड़ा कामब्रश निकालने गई महिला को सांप ने डसा, परिजनों ने डिब्बे में किया बंद और पहुंच गए अस्पताल; नजारा देख डॉक्टर भी रह गए हैरान24 घंटे बाद भी लापता युवक का नहीं मिला सुराग: आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन, घंटों जाम से परेशान रहे राहगीरबिहार में तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; पहचान में जुटी पुलिसपुनौराधाम के सीताराम मंडपम में विराजमान हुईं माता सीता और श्रीराम, सीएम सम्राट ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की प्राण-प्रतिष्ठाबिहार के इस जिले को मिली रेलवे की बड़ी सौगात, 4,600 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; दोहरीकरण से बायपास तक होगा बड़ा कामब्रश निकालने गई महिला को सांप ने डसा, परिजनों ने डिब्बे में किया बंद और पहुंच गए अस्पताल; नजारा देख डॉक्टर भी रह गए हैरान24 घंटे बाद भी लापता युवक का नहीं मिला सुराग: आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन, घंटों जाम से परेशान रहे राहगीरबिहार में तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; पहचान में जुटी पुलिस

तेजस्वी पर JDU का पलटवार, नीरज बोले.. फोर ट्वेंटी आरोप लगा रहे हैं

PATNA : मंत्री रामसूरत राय को लेकर विपक्ष के हमले और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तरफ से गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद और जेडीयू भी पलटवार के मूड में आ गया है. जेडीयू के नेता

तेजस्वी पर JDU का पलटवार, नीरज बोले.. फोर ट्वेंटी आरोप लगा रहे हैं
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मंत्री रामसूरत राय को लेकर विपक्ष के हमले और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तरफ से गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद और जेडीयू भी पलटवार के मूड में आ गया है. जेडीयू के नेता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है. नीरज ने कहा है कि अब फोर ट्वेंटी के आरोपी भी सरकार से सवाल पूछ रहे हैं. इसका मतलब यह हुआ कि जेल में बैठा व्यक्ति भ्रष्टाचार पर सवाल पूछेगा और तिहाड़ में बैठा क्राइम कंट्रोल की बात करेगा. 


नीरज कुमार ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष एक संवैधानिक पद है. तेजस्वी को मर्यादा में रहकर बयान देने चाहिए. नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव खुद जब बिहार के उप मुख्यमंत्री थे तब उनकी पार्टी के विधायक पर दुष्कर्म करने जैसे बड़े आरोप थे. उस वक़्त तेजस्वी कानून का राज होने की बात कहते थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा था और जब उन्हें कोई जवाब नहीं मिला तो नीतीश कुमार ने राजद से अलग होने का फैसला किया था. 


नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी खुद फोर ट्वेंटी के आरोपी हैं, इसके अलावा उनपर मर्डर केस और एससी-एसटी मामले का भी केस दर्ज है. उन्हें मंत्री राम सूरत राय से सवाल पूछने का कोई अधिकार नहीं है. नीरज कुमार ने कहा कि आज मंत्री राम सूरत राय प्रेसवार्ता करेंगे जिसके वो अपने ऊपर लगे आरोपों की विस्तृत चर्चा करेंगे. 

टैग्स