ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायल

तेजस्वी को किसी चीज की जानकारी नहीं: डिप्टी सीएम पर बरसे प्रशांत किशोर, कहा- न पढ़ाई की.. न कुछ समझा, सिर्फ बकवास करते हैं

PATNA: बिहार में सियासी जमीन तलाश कर रहे प्रशांत किशोर के निशाने पर केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक है। जन सुराज यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों का दौरा कर पीके केंद्र और राज्य सरकार क

तेजस्वी को किसी चीज की जानकारी नहीं: डिप्टी सीएम पर बरसे प्रशांत किशोर, कहा- न पढ़ाई की.. न कुछ समझा, सिर्फ बकवास करते हैं
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार में सियासी जमीन तलाश कर रहे प्रशांत किशोर के निशाने पर केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक है। जन सुराज यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों का दौरा कर पीके केंद्र और राज्य सरकार की नाकामी की जानकारी लोगों को दे रहे हैं। प्रशांत किशोर ने एक बार फिर आरजेडी और तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया है। पीके ने कहा है कि बिहार के डिप्टी सीएम को किसी चीज का ज्ञान नहीं है। उन्होंने न तो पढ़ाई की और ना कुछ समझा तो ऐसे में वे सिर्फ बकवास ही न करेंगे।


प्रशांत किशोर ने कहा कि, “बिहार में जितने भी आदमी हैं क्या अनपढ़ आदमी है? क्या मैं बिहार का नहीं हूं मैंने सरकारी स्कूलों में पढ़ाई नहीं की है? क्या मैं अंग्रेजी नहीं बोलता हूं फ्रेंच नहीं बोलता हूं? नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव क्या मुझसे बढ़िया भोजपुरी बोलेंगे? तेजस्वी यादव को न भोजपुरी बोलना आता है न अंग्रेजी बोलना आता है”। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने जीवन न कुछ पढ़ा न समझा, खड़े होकर सिर्फ बकवास करते हैं।


उन्होंने कहा कि तेजस्वी को किसी विषय का ज्ञान नहीं हैं। कभी जाति पर बोलना है और कभी धर्म के नाम पर बोलना है। दूसरी पार्टियों पर बस आरोप-प्रत्यारोप करना है। बिहार की जनता जब पूछती है कि रोजगार नहीं है तो तेजस्वी यादव बोलते हैं कि बीजेपी को रोको। बिहार की जनता पूछती है कि बालू और शराब माफिया क्यों हैं तो वो जातीय जनगणना की बात करके बिहार के लोगों को बेवकूफ बनाते हैं। 


प्रशांत किशोर ने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि राज्य स्तर पर बालू माफिया कौन है। आज बिहार में एक दल के लोग हैं जो बालू माफिया का काम कर रहे हैं। पूरे राज्य को इन्होंने बालू के खनन का केंद्र बना दिया है। आज तेजस्वी यादव कहते हैं कि मुझे क्रिमिनल और क्राइम से लगाव नहीं है। मतलब तो यही हुआ न कि बाघ ये कहे कि उसे मांस से लगाव नहीं है। आज इस देश में RJD से ज्यादा क्रिमिनल और क्राइम करने वाले लोग किसी पार्टी में नहीं हैं।