ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

तेजस्वी में हिम्मत है तो दूसरे धर्म के बारे में बोल कर दिखायें: सुशील मोदी ने चुनौती दी, लालू-नीतीश के इशारे पर बोल रहे हैं चंद्रशेखर

PATNA: रामचरित मानस को पोटेशियम साइनाइड बताने वाले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को लेकर सुशील मोदी ने राजद और जेडीयू पर तीखा हमला बोला है. सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव को चुनौती देते हुए

तेजस्वी में हिम्मत है तो दूसरे धर्म के बारे में बोल कर दिखायें: सुशील मोदी ने चुनौती दी, लालू-नीतीश के इशारे पर बोल रहे हैं चंद्रशेखर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: रामचरित मानस को पोटेशियम साइनाइड बताने वाले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को लेकर सुशील मोदी ने राजद और जेडीयू पर तीखा हमला बोला है. सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव को चुनौती देते हुए कहा है कि हिन्दू धर्म को लेकर लगातार अनर्गल बातें कर रहे राजद के नेताओं में हिम्मत है तो किसी दूसरे धर्म के बारे में एक लाइन बोल कर दिखा दें.  सुशील मोदी ने कहा है कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के इशारे पर जगदानंद और चंद्रशेखर हिन्दू धर्म को लेकर ऐसे आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं.


सनातन विरोधी एजेंडा लागू कर रहे नीतीश-लालू

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जिस श्रीरामचरित मानस पर सदियों से राम-भक्त हिंदुओं की आस्था है, उस पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का बार-बार अनर्गल बयान देना विपक्षी गठबंधन के सनातन धर्म विरोधी एजेंडे का हिस्सा है. मंत्री चंद्रशेखर में किसी दूसरे धर्म ग्रंथ पर टिप्पणी की हैसियत नहीं है.  उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजद का प्रदेश अध्यक्ष तिलक लगाने वालों को 'देशद्रोही' बता रहा है, तो उसका एक मंत्री हिंदी दिवस पर हिंदी साहित्य के महत्वपूर्ण भक्तिकाव्य को "पोटाशियम सायनाइड" (जहर) बता रहा है.


बर्खास्त हों चंद्रशेखर

सुशील मोदी ने कहा कि जगदानंद और चंद्रशेखर के बयान बिहार में  महागठबंधन के लिए ही सायनाइड साबित होंगे. संवैधानिक पद बैठे चंद्रशेखर के सार्वजनिक भाषणों की "हेट-स्पीच हिस्ट्री" को देखते हुए उन पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए और उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए. अगर चंद्रशेखर नीतीश कुमार की मर्जी के बगैर इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं तो नीतीश कुमार उन्हें बर्खास्त करें.


सुशील मोदी ने कहा कि  देश के 14  लोकप्रिय टीवी ऐंकरों का बहिष्कार करने का विपक्षी गठबंधन का निर्णय बताता है कि कांग्रेस आज भी आपातकाल की मानसिकता में जी रही है. कांग्रेस, राजद, जदयू, टीएमसी, द्रमुक सहित 26- गैर-भाजपा दल यदि गलती से भी सत्ता में आ गए, तो प्रेस की आजादी खतरे में पड़ जाएगी. सुशील मोदी ने कहा कि बार-बार लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देने वाले लोग मीडिया के उस वर्ग के प्रति असहिष्णु हैं, जो इनसे असहमत है या इन्हें आईना दिखाता है.