ब्रेकिंग
Bihar News: 2279 वोटों की बढ़त मिलते ही मां के दरबार पहुंचे नीरज कुमार, अब दूसरी वरीयता पर टिकी नजरें✦Bihar News: दरभंगा में NDA की बढ़त! सर्वेश कुमार 1417 वोट से आगे, RJD के अनिल झा को झटका✦Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: NDA में BJP ने खोला खाता, JDU को पहली जीत की तलाश ; RJD और जन सुराज को भी 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस✦Bihar News: 2279 वोटों की बढ़त मिलते ही मां के दरबार पहुंचे नीरज कुमार, अब दूसरी वरीयता पर टिकी नजरें✦Bihar News: दरभंगा में NDA की बढ़त! सर्वेश कुमार 1417 वोट से आगे, RJD के अनिल झा को झटका✦Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: NDA में BJP ने खोला खाता, JDU को पहली जीत की तलाश ; RJD और जन सुराज को भी 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस

तेजस्वी को मिला मुकेश सहनी का साथ, बेरोजगारी के खिलाफ मुहिम में हुए शामिल

PATNA : बेरोजगारी के खिलाफ सांकेतिक विरोध प्रदर्शन में बुधवार को रात 9 बजे से 9 मिनट तक लालू परिवार ने लालटेन जलाया. तेजस्वी के आह्वान पर राज्य भर में बेरोजगार युवकों ने दीया, मोमब

तेजस्वी को मिला मुकेश सहनी का साथ, बेरोजगारी के खिलाफ मुहिम में हुए शामिल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बेरोजगारी के खिलाफ सांकेतिक विरोध प्रदर्शन में बुधवार को रात 9 बजे से 9 मिनट तक लालू परिवार ने लालटेन जलाया. तेजस्वी के आह्वान पर राज्य भर में बेरोजगार युवकों ने दीया, मोमबत्ती और लालटेन जलाकर रोजगार देने की मांग की. बेरोजगारी के खिलाफ VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने भी तेजस्वी का समर्थन करते हुए अपने आवास पर दीप जलाये. 


मुकेश सहनी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह से इस दीप से  प्रकाश निकाल रहा है उसी तरफ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लेकर आये ताकि केवल बिहार से ही नहीं बल्कि देश भर से बरोजगारी का खात्मा हो सके. 


मुकेश सहनी ने निजीकरण को रोकने की अपील भी की. उन्होंने कहा कि ऐसी विकट परिस्थिति में वो देश के युवाओं के साथ हैं. गौरतलब है कि बेरोजगारी के खिलाफ बिहार ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश से लेकर सिंगापुर तक लालटेन जलाया गया और लोग लालटेन और दीप जलाते हुए सरकार से रोजगार के अवसर प्रदान करने की मांग करते दिखे.