ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?

तेजस्वी पर बरसे PM मोदी, विरासत में कुर्सी तो मिल जाती है, लेकिन मां-बाप का काम बताने की हिम्मत नहीं होती

AURANGABAD: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने करीब 21 हजार 500 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कि

तेजस्वी पर बरसे PM मोदी, विरासत में कुर्सी तो मिल जाती है, लेकिन मां-बाप का काम बताने की हिम्मत नहीं होती
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

AURANGABAD: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने करीब 21 हजार 500 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम मंच पर मौजूद रहे। पीएम मोदी ने इस दौरान लालू-तेजस्वी पर जमकर हमला बोला। कहा कि विरासत में कुर्सी तो मिल जाती है लेकिन मां-बाप के काम को बताने की हिम्मत नहीं होती। 


उन्होंने आगे कहा कि परिवारवादी पार्टियों की हालत बहुत खराब है। बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद परिवारवाद की राजनीति हाशिये पर जाने लगी है। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद के इस कार्यक्रम में आए लोगों के चेहरे की चमक बिहार को लूटने का सपना देखने वालों के चेहरों की हवाइयां उड़ा रही हैं। 


पीएम मोदी ने कहा है कि-  एनडीए की शक्ति बढ़ने के बाद बिहार में परिवारवादी राजनीति हाशिये पर जाने लगी है। इसके साथ ही उन्होंने परिवारवाद का नाम लेते हुए एकसाथ कांग्रेस को राजद दोनों पर जोरदार हमला बोला। पीएम ने कहा कि -परिवारवाद की विडंबना एक और है कि मां-बाप से विरासत में पार्टी और कुर्सी तो मिल जाती है। लेकिन मां-बाप की सरकारों के काम का एक बार भी जिक्र करने की हिम्मत नहीं पड़ती है। ये है परिवारवादी पार्टियों की हालत। इनकी पार्टी के बड़े-बड़े नेता भी लोकसभा का चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हो रहे है। अब लोकसभा का चुनाव लड़ना नहीं चाहते को राज्यसभा की सीटें खोज रहे है। 


इसके आगे उन्होंने राजद काल की याद ताजा करते हुए कहा कि -एक वो दौर था जब बिहार के ही लोग अपने घरों से निकलने से ड़रते थे। एक ये दौर है जब बिहार में पर्यटन की संभावनाएं विकसित हो रही है। बिहार को वंदे भारत, अमृत भारत जैसी ट्रेनें मिली। बिहार में जब पुराना दौर था। राज्य को अशांत, असुरक्षा और आतंकी घटनाओं मे झोंक दिया था। युवाओं को पलायन करना पड़ा था। लेकिन अब बिहार को नई दिशा मिली है। ये गारंटी है कि बिहार को अब उस पुराने दौर में नहीं जाने देंगे। ये गारंटी है कि अब बिहार का गरीब आगे बढ़ेगा। 9 करोड़ लाभार्थियो  को पीएण कल्याण योजना का लाभ मिल रहा है।


इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि बिहार का विकास मोदी की गारंटी है, बिहार में कानून व्यवस्था का राज ये मोदी की गारंटी है। बिहार में बहन बेटियों को सुरक्षा ये मोदी की गारंटी है। बिहार को विकसित बनाने के लिए हमारी सरकार संकल्पित है। आज विकास का उत्सव है। सभी लोग आज विकास का पर्व मनाइए।


बिहार में 21 हजार करोड़ से अधिक की 27 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट दबाकर किया। बिहार को और समृद्ध बनाने के लिए एक लाख करोड़ रुपये अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उपहार दिया। इसी कड़ी में 21 हजार करोड़ से अधिक की 27 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 


कन्हौली से रामनगर तक 6 लेन, आरा से पररिया खंड 4 लेन एवं बख्तियारपुर से रजौली खंड तक 4 लेन, एनएच-227 सीतामढ़ी-जयनगर-नरहिया खंड 2 लेन, किशनगंज शहर में मौजूदा फ्लाईओवर के समानांतर दूसरा फ्लाईओवर, शेरपुर से दिघवारा गंगा नदी पर 9 किलोमीटर का 6 लेन का निर्माण, दानापुर-बिहटा खंड का 4 लेन एलिवेटेड कॉरिडोर, आमस-दरभंगा खंड पर 4 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड का शिलान्यास किया गया। मानपुर स्टेशन पर फ्लाईओवर एवं बाइपास लाइन का निर्माण, पाटलिपुत्र-पहलेजा और न्यू दीघा हॉल्ट स्टेशन के बीच रेल लाइन दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण, गया में 20 कोचों के 20 रैक रखने की क्षमता वाला मेमु शेड, आरा बाइपास लाइन का शिलान्यास किया गया। 


औरंगाबाद की जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम काम की शुरुआत करते हैं और उसे काम पूरा भी करते हैं और हम ही उसे जनता जनार्दन को समर्पित भी करते हैं। ये मोदी की गारंटी है। बिहार के गौरव कर्पूरी ठाकुर जी को देश ने भारत रत्न दिया है। यह पूरे बिहार का सम्मान है। अभी कुछ दिन पहले अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी हुई है। अयोध्या में रामलला विराजमान हुए है। सबसे ज्यादा खुशी माता सीता की धरती पर ही मनाई जाएगी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बिहार के लोगों ने खुशी मनाई। बिहार में एक बार फिर डबल इंजन ने रफ्तार पकड़ ली है।


टैग्स