ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात✦Bihar News : MLA और MLC में क्या अंतर होता है? जानिए चुनाव का तरीका, वेतन और कानूनी अधिकार✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान आज, 993 बूथों पर शाम 4 बजे तक पड़ेंगे वोट; चुनावी मुकाबले पर सबकी नजर✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात✦Bihar News : MLA और MLC में क्या अंतर होता है? जानिए चुनाव का तरीका, वेतन और कानूनी अधिकार✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान आज, 993 बूथों पर शाम 4 बजे तक पड़ेंगे वोट; चुनावी मुकाबले पर सबकी नजर

जब लालू जी नहीं डरे तो उनका बेटा डरेगा?..गांधी मैदान से गरजे तेजस्वी..आखिरी सांस तक लड़ेंगे..हम डरने वाले नहीं

PATNA: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में महागठबंधन की जन विश्वास महारैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी आरजेडी का अर्थ बताया। कहा कि आरजेडी का मतलब R-राइट्स (अधिकार

जब लालू जी नहीं डरे तो उनका बेटा डरेगा?..गांधी मैदान से गरजे तेजस्वी..आखिरी सांस तक लड़ेंगे..हम डरने वाले नहीं
Jitendra Vidyarthi
7 मिनट

PATNA: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में महागठबंधन की जन विश्वास महारैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी आरजेडी का अर्थ बताया। कहा कि आरजेडी का मतलब R-राइट्स (अधिकार) J-जॉब (नौकरी) D-डेवलपमेंट (विकास) है। तेजस्वी ने इस दौरान बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। कहा कि बीजेपी के लोग जगह-जगह तोड़फोड़ करते रहते हैं। कुछ विधायक इधर-उधर कर दे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है लेकिन हम पूछते हैं कि जनता को कहां से खरीदेंगे? इन सबकों अब जनता जवाब देगी। 


तेजस्वी ने आगे कहा कि कुछ लोग डर और लालच के कारण मोदी जी और भाजपा के आगे घूटने टेंकते है। लेकिन मुझे अपने पिता पर गर्व है कि कितनी बड़ी से बड़ी विपदा आई कितना डराया गया कितना भी झूकाने की कोशिश की गई लेकिन हमारे पिता कभी डरे नहीं और झूके नहीं। जब लालू जी नहीं डरे तो उनका बेटा डरेगा..आखिरी सांस तक लड़ेंगे ये विचारधारा की लड़ाई है। सभी समाजवादी भाईयों को साथ आना होगा। हम लोग डरने वाले नहीं है। 


तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी वॉशिंग मशीन के साथ-साथ डस्टबिन वाली पार्टी हो गयी है। सब पार्टी का कूड़ा बीजेपी में चला जा रहा है। बीजेपी के लोगों ने दो-दो उपमुख्यमंत्री बनाया। एगो अनापशनाप बोलता है और दूसरा बड़बोला है। जो बड़बोले हैं 14 साल से चुनाव ही नहीं लड़े हैं। जब आखिरी बार चुनाव लड़े तो आरजेडी से लड़े और जीते हैं। चाचा तो पलटी मारते ही हैं सम्राट चौधरी भी कम नहीं है पांच पांच बार पार्टी बदल चुके हैं और आज तक चुनाव नहीं लड़े। 


पीएम मोदी 2 मार्च को औरंगाबाद और बेगूसराय में थे इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था। पीएम मोदी ने बिना नाम लिये लालू-तेजस्वी पर हमला बोला था। पीएम मोदी के बयान पर तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। कहा कि मोदी जी जुमला और बकवास की बातें बोलकर गये। हम तो शुरू से कहते हैं मोदी जी झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं। मेनुफेक्चरर है होलसेलर के साथ झूठ बोलने के डिस्ट्रीब्यूटर भी है। मोदी जी ने अब तक ना कोई कारखाना दिया ना ही रोजगार ही दे पाए। दो-दो करोड़ रोजगार और 15-15 लाख रूपया खाता में देंगे उनके इस वादे का क्या हुआ। भाजपा के लोग गोबर को भी गाजर का हलुआ बनाकर परोस देते हैं। ये लोग झूठा लोग है। बीजेपी बड़का झूठा पार्टी है।  


तेजस्वी ने कहा कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे पिता के बारे में बोल रहे थे हम पर इनडायरेक्ट हमला कर रहे थे। हम कहना चाहते हैं कि मोदी जी थोड़ा कान खोलकर सुन लीजिए कल का जवाब हम दे रहे हैं चश्मा साफ कर लिजिए आंख खोलकर यह नजारा देख लीजिए कितना जनसैलाब गांधी मैदान में उमड़ा है। मोदी जी जरा बताईए 90 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा यूपीए वन में हुआ था। लालू जी जब रेलमंत्री थे तब यूपीए की सरकार में ऐतिहासिक काम किये थे। लालू जी ने 90 हजार का मुनाफा भारतीय रेलवे को दिया था। जरा आप बता दें आपने कितने का मुनाफा दिया? किसको मुनाफा दिया? रेलवे का निजीकरण कर दिया और बात कर रहे हैं कि लालू जी ने क्या किया? 


लालू जी ने कुली भाईयों को नौकरी देने का काम किया उनको परमानेंट करने का काम किया। मोदी जी आपने कुली भाईयों के लिए क्या किया? लालू जी ने रेलवे में कुल्हड़ चलवाये जिससे कुम्हार भाईयों को रोजगार मिला आपने कुम्हार भाइयों के लिए क्या किया? बिहार में चक्का कारखाना से लेकर रेलवे का कई फैक्ट्री दिया। आपने क्या किया? लालू ने गरीबों को आवाज दिया। लालू के कारण आज लोग आवाज उठाते हैं जुर्म होने पर विरोध करते हैं। आज अतिपिछड़ा, दलित, आदिवासी लड़ना जानता है। अब किसी की हिम्मत नहीं कि कोई चप्पल उतरवा देगा और कोई कुंआ का पानी पीने नहीं देगा। अब खुद दस दस गो कुआं बना देगा और जरूरत पड़े तो उन्ही लोगों को पानी पिला देगा। 


पीएम मोदी के परिवारवाद वाले बयान पर तेजस्वी ने कहा कि सम्राट चौधरी,पशुपति पारस, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी में परिवारवाद उनको नहीं दिखता। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कहा कि नीतीश कुमार यू टर्न जो लिये है हमको लगता है कि राज्य सरकार को बीमा करा लेना चाहिए। मोदी की गारंटी की बात करते हैं मोदी जी जरा हमारे चाचा की गारंटी लेकर दिखाओ। जब चाचा बोल रहे थे कि हम अब नहीं जाएंगे कभी आजीवन यही रहेंगे तब मोदी जी हंसने लगे थे। 


हमारे चाचा को यह बात बार बार क्यों बोलना पड़ता है। हम अब कही नहीं जाएंगे मर जाएंगे मिट जाएंगे मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन हम कही नहीं जाएंगे। ऋतिक रौशन के फिल्म का गाना है कि इधर चला मैं उधर चला जाने कहां मैं किधर चला अरे मैं फिसल गया..एक बात तय है कि जेडीयू 2024 में खत्म हो जाएगी। जेडीयू का कोई भविष्य नहीं है आप इधर चलिये उधर चलिये आपका जब कुछ भी बचा नहीं रहेगा तो आप फिसल कर गिर जाएंगे। एक तरफ फिरका परस्त और एक तरफ मौका परस्त लोग है। उन्होंने लोगों से कहा कि गरीबों को जोड़ने का काम कीजिए। आप लोगों को यह काम करना पड़ेगा हम भी साथ रहेंगे। साथ साथ मिलकर काम करेंगे। 


 पटना के गांधी मैदान में होने वाली इस महारैली में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिक्कार्जुन खड़गे, वाम दल के नेता डी राजा, माकपा के सीताराम येचुरी, दीपांकर भट्टाचार्य के अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव सहित कई अन्य बड़े चेहरे मंच पर मौजूद थे।


टैग्स