ब्रेकिंग
खगड़िया में मनरेगा पीओ और लेखापाल 45 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाईशिक्षा मंत्री के गृह जिले में स्कूल में दबंगई! छात्र की पिटाई, दो कमरों पर ताला, वीडियो वायरलबिहार छात्र आंदोलन में घायल छात्रों से राहुल गांधी ने की बात, जेल और अस्पताल पहुंचे कांग्रेस नेतामंदिरी नाले पर फोर लेन सड़क बनाने के नितिन नबीन के दावे को तेजस्वी ने बताया झूठा, कहा..यह मेरा ही बनाया हुआ हैबिहार में पेपर लीक और नकल पर सख्ती, पटना समेत 3 जिलों में गठित हुईं फास्ट ट्रैक अदालतेंखगड़िया में मनरेगा पीओ और लेखापाल 45 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाईशिक्षा मंत्री के गृह जिले में स्कूल में दबंगई! छात्र की पिटाई, दो कमरों पर ताला, वीडियो वायरलबिहार छात्र आंदोलन में घायल छात्रों से राहुल गांधी ने की बात, जेल और अस्पताल पहुंचे कांग्रेस नेतामंदिरी नाले पर फोर लेन सड़क बनाने के नितिन नबीन के दावे को तेजस्वी ने बताया झूठा, कहा..यह मेरा ही बनाया हुआ हैबिहार में पेपर लीक और नकल पर सख्ती, पटना समेत 3 जिलों में गठित हुईं फास्ट ट्रैक अदालतें

तेजस्वी के झुनझुना वाले बयान पर बोले बिहार के मंत्री, उन्हें डिपार्टमेंट्स के बारे जानकारी ही नहीं

PATNA: मोदी कैबिनेट में शामिल बिहार के 8 मंत्रियों के बीच सोमवार को मंत्रालय का बंटवारा कर दिया गया। बिहार के 4 केंद्रीय मंत्रियों और 4 केंद्रीय राज्य मंत्री को मंत्रालय सौंप

तेजस्वी के झुनझुना वाले बयान पर बोले बिहार के मंत्री, उन्हें डिपार्टमेंट्स के बारे जानकारी ही नहीं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:  मोदी कैबिनेट में शामिल बिहार के 8 मंत्रियों के बीच सोमवार को मंत्रालय का बंटवारा कर दिया गया। बिहार के 4 केंद्रीय मंत्रियों और 4 केंद्रीय राज्य मंत्री को मंत्रालय सौंप दिया गया। आज कई मंत्रियों ने कार्यभार भी संभाल लिया है। बिहार के सांसदों के बीच मंत्रालय के बंटवारे पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने 10 जून को कहा था कि इन सभी को झुनझुना थमा दिया गया है। 


तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि केंद्र की मोदी सरकार वैशाखी पर है। इस बार सबसे कमजोर प्रधानमंत्री के रूप में साबित होंगे। तेजस्वी यादव के इस बयान पर पलटवार करते हुए बिहार के सूचना प्रावैधिकी, लघु जल संसाधन और आपदा प्रबंधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि तेजस्वी यादव को डिपार्टमेंट्स के बारे जानकारी ही नहीं है। वो सिर्फ रोजगार की बात करते हैं। 


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बिहार को अहम मंत्रालय दिया गया है। इससे बिहार आगे बढ़ेगा। तेजस्वी यादव को कुछ भी नहीं मिला इसलिए खाली मन पुलाव बना रहे थे कि सरकार वही बनाएंगे। अब बिहार विधानसभा में सरकार बनाने की बात कर रहे हैं। तेजस्वी के बोलने से क्या होता है? आने वाला समय ही बतायेगा कि कौन कितने पानी में है? उनके कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता है।


गया के सांसद जीतनराम मांझी केंद्रीय मंत्री बनाए गये हैं। उन्हें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय दिया गया है। उन्होंने कार्यभार भी संभाल लिया है। पिता जीतनराम मांझी को MSME मंत्रालय दिये जाने पर बिहार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि जो विभाग मिला है वो अहम विभाग है। इस विभाग में रोजगार सृजन होता है। गया जिले ही नहीं पूरे बिहार के लोगों के लिए बड़ी बात है। जीतनराम मांझी काम के लिए जाने जाते हैं। उम्मीद है कि पीएम मोदी के भरोसे पर खड़ा उतरेंगे।