ब्रेकिंग
दिल्ली मेट्रो में महिला की मोबाइल से फोटो लेने का मामला, आरोपी CISF जवान सस्पेंड UGC-NET जून 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा रद्द, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल‘अभी भी कुछ लोग दिमागी नक्सली’, कांग्रेस पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने चिदंबरम को घेरारोशन यादव की पुलिस हिरासत में मौत पर पटना में कैंडल मार्च, CM सम्राट चौधरी पर प्रदर्शनकारियों ने लगाए गंभीर आरोपसमस्तीपुर के उप समाहर्ता पर दहेज उत्पीड़न और गर्भपात का आरोप, पत्नी ने दर्ज कराया केस, पति ने भी लगाया गंभीर आरोप दिल्ली मेट्रो में महिला की मोबाइल से फोटो लेने का मामला, आरोपी CISF जवान सस्पेंड UGC-NET जून 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा रद्द, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल‘अभी भी कुछ लोग दिमागी नक्सली’, कांग्रेस पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने चिदंबरम को घेरारोशन यादव की पुलिस हिरासत में मौत पर पटना में कैंडल मार्च, CM सम्राट चौधरी पर प्रदर्शनकारियों ने लगाए गंभीर आरोपसमस्तीपुर के उप समाहर्ता पर दहेज उत्पीड़न और गर्भपात का आरोप, पत्नी ने दर्ज कराया केस, पति ने भी लगाया गंभीर आरोप

तेजस्वी के बयान पर BJP का पलटवार, हिन्दूओं की आस्था को चोट पहुंचाना इंडी गठबंधन का मकसद, राम और रोटी ये दोनों आदमी की जरूरत: सुशील मोदी

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का संयोजक बनाये जाने की चर्चा खूब हो रही है। इसे लेकर बिहार में राजनीति भी तेज हो गयी है। भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी भी इसे ले

तेजस्वी के बयान पर BJP का पलटवार, हिन्दूओं की आस्था को चोट पहुंचाना इंडी गठबंधन का मकसद, राम और रोटी ये दोनों आदमी की जरूरत: सुशील मोदी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का संयोजक बनाये जाने की चर्चा खूब हो रही है। इसे लेकर बिहार में राजनीति भी तेज हो गयी है। भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी भी इसे लेकर हमलावर हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को झुनझुना दिया जा रहा है और ब्लैकमेल करके वे संयोजक बनने जा रहे हैं। इससे कोई फायदा होने वाला नहीं है। क्या बंगाल, केरल सहित कई राज्यों में जो सीटों का मामला है क्या वो इसे सुलझा पाएंगे?


तेजस्वी यादव द्वारा भगवान राम पर दिए गए बयान पर सुशील मोदी ने कहा कि लोगों को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। यह बात सही है कि लोगों को राम भी चाहिए और रोटी भी चाहिए। हिन्दूओं की आस्था को चोट पहुंचाना इंडी गठबंधन का मकसद है। वही राहुल गांधी की यात्रा पर कहा कि राहुल गांधी जो भी यात्रा कर लें। बस यात्रा करें या ट्रेन यात्रा करें उससे कोई फायदा होने वाला नहीं है। 


क्योंकि उनका मुद्दा जो था अडानी का वह खत्म हो चुका है और इस पूरे मामले में उन्होंने यह भी कहा कि वह अब इस समय यात्रा कर रहे हैं जब देश में बड़ी-बड़ी चुनावी रैली होगी और वह यात्रा पर निकल रहे हैं। संकट मोचन का पोस्टर लगाए जाने पर उन्होंने कहा कि वो पोस्टर कार्यकर्ता लगाए होंगे। हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से तेजस्वी की मुलाकात पर उन्होंने कहा कि यह सरकार का मामला है वह मुख्यमंत्री हैं इसमें कोई बहुत बड़ी बात नहीं है।


टैग्स