ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले ‘बिहार अधिकार यात्रा’ पर निकलेंगे तेजस्वी यादव, यहां से करेंगे आगाज

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव 16 सितंबर से 'बिहार अधिकार यात्रा' पर निकलेंगे। यह यात्रा जहानाबाद से शुरू होकर 20 सितंबर को वैशाली में समाप्त होगी। यात्रा के जरिए तेजस्वी जनता से सीधा संवाद करेंगे।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मी काफी तेज हो गई है। सभी दलों के नेता अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने की कोशिश में लगे हैं। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव एक बार फिर से यात्रा पर निकलने वाले हैं। तेजस्वी की इस यात्रा का नाम ‘बिहार अधिकार यात्रा’ रखा गया है। 


दरअसल, पिछले दिनों वोटर अधिकार यात्रा करने के बाद अब तेजस्वी यादव बिहार अधिकार यात्रा करेंगे। तेजस्वी यादव आगामी 16 सितंबर से जहानाबाद से अपनी इस यात्रा का आगाज करेंगे। आरजेडी की इस यात्रा का समापन वैशाली में होगा। तेजस्वी यादव की यात्रा को लेकर पार्टी के विधायक तैयारियों में जुट गए हैं। 


राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू की तरफ से जारी पत्र में कहा गया कि, “नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधान सभा, तेजस्वी प्रसाद यादव का "बिहार अधिकार यात्रा" दिनांक 16 सितम्बर, 2025 से जहानाबाद से शुरू हो रही है, जो दिनांक 20 सितम्बर, 2025 तक चलेगी, जिसका समापन लोकतंत्र की धरती वैशाली जिला से होगा। जिन विधान सभा क्षेत्र से होकर उनकी यात्रा गुजरेगी उस विधान सभा क्षेत्र के लोगों से एक ही स्थान पर जनसंवाद करेंगे। 


बता दें कि आरजेडी ने सभी जिला के जिलाध्यक्षों को यात्रा की तैयारी करने को लेकर निर्देश दिया है। इस यात्रा के जरिए तेजस्वी मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने की कोशिश करेंगे। अपनी बिहार अधिकार यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव जहानाबाद, नालंदा, पटना, बेगुसराय, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, समस्तीपुर, उजियारपुर एवं वैशाली का दौरा करेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता