ब्रेकिंग
शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 50 से अधिक हेडमास्टर का वेतन कटा, 261 विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों से मांगा जवाब'कुमकुम भाग्य' फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड, 30 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदादीपक प्रकाश को दोबारा मंत्री बनाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र-बिहार सरकार और ECI को नोटिस जारी कर मांगा जवाब‘पूर्व विधायक हैं तो घर कब्जा करेंगे क्या’ दारोगा ने गोपाल मंडल को बताई हैसियत, Ex-MLA बोले- गांजा पीकर आए हो?पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, दारोगा परीक्षा रद्द करने की मांग; आक्रोश मार्च को लेकर पुलिस अलर्टशिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 50 से अधिक हेडमास्टर का वेतन कटा, 261 विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों से मांगा जवाब'कुमकुम भाग्य' फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड, 30 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदादीपक प्रकाश को दोबारा मंत्री बनाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र-बिहार सरकार और ECI को नोटिस जारी कर मांगा जवाब‘पूर्व विधायक हैं तो घर कब्जा करेंगे क्या’ दारोगा ने गोपाल मंडल को बताई हैसियत, Ex-MLA बोले- गांजा पीकर आए हो?पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, दारोगा परीक्षा रद्द करने की मांग; आक्रोश मार्च को लेकर पुलिस अलर्ट

दिल्ली से पटना लौटे लालू प्रसाद: तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला, जानिए.. क्या बोले?

Bihar Politics: दिल्ली से पटना लौटने के बाद तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार और सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, पेपर लीक पर सरकार को घेरता और जनता के मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाया।

Bihar Politics
तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Politics: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सांसद मीसा भारती दिल्ली दौरे से मंगलवार को पटना लौट आए। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर निशाना साधा।


तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें पहले से ही विश्वास था कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने या न बनने से उनके रवैये में कोई बदलाव नहीं आने वाला है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी का जो भी निर्णय हो, जो भी उनके मुद्दे हों, वो हमारे मुद्दे नहीं हैं। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार का खजाना खाली हो चुका है और राज्य में विकास कार्य ठप पड़े हैं। 


उन्होंने कहा कि सरकार में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है और अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। रिशु श्री से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। सत्ता में बैठे लोग ऐसे लोगों को संरक्षण दे रहे हैं। बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। हर दिन हत्या, लूट, अपहरण जैसे वारदात हो रहे हैं। NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।


नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि राज्य की महिलाओं को अब तक सरकार द्वारा घोषित दो करोड़ रुपये नहीं दिए गए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पेंशन बंद है और कई मंत्रियों को समय पर वेतन तक नहीं मिल रहा है। इनके पास कोई काम नहीं है, इसलिए सरकार जनता के मुद्दों पर काम करने के बजाय ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक विवाद खड़े कर रही है।


राबड़ी देवी के सरकारी आवास से जुड़े विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि वर्ष 2005 से अब तक उनकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन अचानक आवास संख्या-10 को वापस लेने का फैसला किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जो बंगला उन्हें आवंटित किया गया था, उसे सरकार मंत्रियों को भी आवंटित कर सकती थी।


तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे "Chief Minister नहीं, Cheap Minister" की तरह व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नकारात्मक राजनीति, छोटी सोच और घृणा की भावना के साथ काम कर रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके लिए न तो सुरक्षा कोई मुद्दा है और न ही सरकारी आवास। उनका मुख्य फोकस बिहार के विकास और जनता से जुड़े मुद्दों पर है।


तेजस्वी ने कहा कि राबड़ी देवी पूर्व मुख्यमंत्री के साथ साथ नेता विरोधी दल हैं, इस नाते उन्हें आवास मिला था, लेकिन जो पांच नंबर भी ले ले रहा हो, सेंट्रल से सुरक्षा ले रहा हो वह बड़ी बड़ी बातें क्या करेंगे। रेवड़ी की तरह सुरक्षा बांटी जा रही है। जो पात्रता को पूरा नहीं कर रहे हैं वैसे लोगों को घर दे रखा है। महंगाई, बेरोजगारी पर ये लोग कभी बात नहीं करते हैं और सिर्फ जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता