ब्रेकिंग
Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश

दिल्ली में बैठे दो लोग तय करेंगे सीएम, नीतीश कुमार के चाहने से क्या होता है? तेजस्वी यादव का हमला

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री चयन को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि दिल्ली में बैठे दो लोग ही फैसला करते हैं. इस दौरान उन्होंने राज्य की मौजूदा सरकार और राजनीतिक स्थिति पर भी सवाल उठाए.

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर सत्ताधारी दलों के साथ साथ विपक्षी खेमें में भी बेचैनी देखने को मिल रही है। इसपर तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। तेजस्वी ने कहा है कि नीतीश कुमार के चाहने और नहीं चाहने से कुछ होने वाला नहीं है, दिल्ली में बैठे दो लोग तय करेंगे कि बिहार का अगला सीएम कौन होगा।


तेजस्वी ने कहा कि बिहार का अगला सीएम कौन बनेगा और कैसे बनेगा, यह एक-दो लोग ही तय करता है। उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि आपलोग अपना दिमाग क्यों लगा रहे हैं। जो दो लोग चाहेंगे वहीं होना है। दिल्ली से बिहार की सरकार चलनी है, रिमोट से सरकार चलनी है। जो भी सीएम बनेगा उसको जनता का मैनडेट थोड़े ही मिला है। दिल्ली से ही तय हुआ था कि नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी से हटाया जाए, तो शिफ्ट हो गए।


उन्होंने कहा कि सीएम कौन बन रहा है, उसके नाम से हमलोगों को क्या लेनादेना है। जब नए सीएम को जनता का मैनडेड ही नहीं है तो क्या ही कहना है। आपलोगों को तो सवाल पूछना चाहिए कि जबसे सरकार बनी है, तबसे सरकार ही सरकार का निर्माण करने में लगी हुई है। दो महीना से कैबिनेट की बैठक नहीं हुई है कोई निर्णय नहीं हो रहा है, बिहार पीछे चलता जा रहा है। सवाल तो यह खड़ा हो रहा है न।


तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसमें बिहार की जनता को कोई इंट्रेस्ट ही नहीं है। नीतीश कुमार तो चाहते थे कि वही मुख्यमंत्री रहें लेकिए ऐसा तो हुआ ही नहीं। उनके चाहने और नहीं चाहने से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। जिस तरह से काम बीजेपी ने उनके साथ किया है, इसका आभास तो उनको पहले ही हो चुका था। बीजेपी के लोग ही नीतीश कुमार को कुर्सी से हटा रहे हैं, इसमें कहीं कोई शक नहीं है।


वहीं तेजस्वी ने आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक जताया और कहा कि संगीत की दुनिया में आशा भोसले का बड़ा नाम था। आज उनका निधन हो गया है तो बड़ी क्षति हुई है। उनके परिवार के लोगों के प्रति हम संवेदना प्रगट करते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता