ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्ट

बांकीपुर प्रचार वीडियो पर सियासत तेज: तेजस्वी का भूंजा गैंग पर आरोप, कहा..‘नीतीश कुमार से जबरन बनवाया गया वीडियो’

बांकीपुर उपचुनाव में नीतीश कुमार के प्रचार वीडियो को लेकर तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि उनसे जबरन वीडियो बनवाया गया। आरजेडी नेता ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

बिहार न्यूज
प्रशांत किशोर के बाद तेजस्वी का आरोप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। जेडीयू अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में जारी प्रचार वीडियो को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा आरोप लगाया है।


तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि नीतीश कुमार बांकीपुर सीट पर प्रचार करने के इच्छुक नहीं थे, लेकिन कथित तौर पर उन्हें दबाव में वीडियो बनाने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने इसके लिए बीजेपी नेताओं के एक समूह पर निशाना साधते हुए ‘भूंजा गैंग’ शब्द का इस्तेमाल किया।


तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बीजेपी की ‘भूंजा गैंग’ ने नीतीश कुमार की स्थिति खराब कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेडीयू के कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि नीतीश कुमार प्रचार करने नहीं जाना चाहते थे, इसलिए उनसे जबरन वीडियो बनवाया गया। आरजेडी नेता ने अपने पोस्ट में नीतीश कुमार के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि उनके साथ कथित रूप से ज्यादती की जा रही है।


गौरतलब है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। उनके समर्थन में नीतीश कुमार का वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष ने इसे मुद्दा बना लिया है। हालांकि, जेडीयू या बीजेपी की ओर से तेजस्वी यादव के आरोपों पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आरजेडी तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार बांकीपुर सीट पर बीजेपी कैंडिडेट के समर्थन में प्रचार नहीं करना चाहते थे, उनसे कथित भूजा गैंग ने जबरन वीडियो बनवाया। 


जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के बांकीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में जारी किए गए प्रचार वीडियो पर सियासत गर्माई हुई है। अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि नीतीश बांकीपुर में प्रचार करने नहीं जाना चाहते थे, इसलिए उनसे जबरन वीडियो बनाया। तेजस्वी ने 'भूंजा गैंग' पर नीतीश से कथित ज्यादती करने का आरोप भी लगाया।


तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि "बीजेपी की भूंजा गैंग ने क्या हालत कर दी है सम्माननीय की? कितने क्रुर और खुदगर्ज लोग है वो?? तरस आता है, सहानुभूति शब्द भी कम पड़ता है इनकी दशा और दिशा देखकर! अफ़सोसजनक स्थिति!  अपने होश-ओ-हवास में ऐसा हरगिज नहीं करते? दबी जुबान में मूल जेडीयू के लोगों ने बताया कि वो प्रचार करने नहीं जाना चाहते थे, इसलिए जबरन उनसे यह वीडियो बनवाया गया है, यहाँ भी ज़्यादती।"