ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Bihar Politics: ‘मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों ..’ आखिर किसकी साजिश को बेनकाब करने का बात कह रहे तेज प्रताप यादव?

Bihar Politics: राजद नेता तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पारिवारिक और राजनीतिक साजिशों को बेनकाब करने की चेतावनी दी है। उन्होंने भाई के प्रति समर्थन जताते हुए पार्टी से निष्कासन के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Bihar Politics
साजिश का खुलासा करेंगे तेज प्रताप यादव
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: अपनी लव स्टोरी के कारण पार्टी और परिवार से बेदखल हो चुके तेज प्रताप यादव पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं। तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर से एक्स के जरिए अपनी बातों को रखा है। तेज प्रताप ने लालू परिवार में साजिश रचने वाले को सचेत किया है और जल्द ही इस साजिश को बेनकाब करने का दावा किया है।


तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर से एक्स पर पोस्ट किया है और उनके खिलाफ की गई साजिश का जल्द ही पर्दाफास करने की बात कही है। तेज प्रताप ने लिखा, “मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों ,तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नही हो सकोगे,कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो लेकिन खुद कृष्ण को नही।हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा।बस मेरे भाई भरोषा रखना मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूँ,फिलहाल दूर हूँ लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा।मेरे भाई मम्मी पापा का ख्याल रखना,जयचंद हर जगह है अंदर भी और बाहर भी”।


इससे पहले तेजप्रताप ने पार्टी और परिवार से निष्कासित किए जाने पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी थी और कहा था कि “मेरे प्यारे मम्मी पापा.... मेरी सारी दुनिया बस आपदोनों में ही समाई है।भगवान से बढ़कर है आप और आपका दिया कोई भी आदेश।आप है तो सबकुछ है मेरे पास।मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और।पापा आप नही होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग।बस मम्मी पापा आपदोनो स्वस्थ और खुश रहे हमेशा”।


बता दें कि हाल में लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने हाल ही मेंं अनुष्का यादव के साथ अपने 12 साल पुराने रिलेशनशीप का खुलासा किया था। बाद में तेज प्रताप ने दावा किया कि उनके फेसबुक अकाउंट के हैक कर लिया गया है और उन्हें बदनाम करने की साजिश की गई है हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी कथित शादी के फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद उनके पिता और आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने उन्हें पार्टी से 6 साल के निष्कासित कर दिया था और घर से भी दूर करने की बात कही थी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता