ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Tej Pratap Yadav: पार्टी और परिवार से बेदखल होकर भगवान की शरण में पहुंचे तेज प्रताप यादव, जारी किया नया वीडियो

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने बनारस में महादेव के दर्शन कर भक्ति भरे वीडियो के जरिए खुद को लेकर विवादों के बीच संदेश दिया है। हाल ही में अनुष्का यादव के साथ फोटो वायरल होने के बाद उन्हें आरजेडी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।

Tej Pratap Yadav
भगवान के दरबार में तेज प्रताप
© social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Tej Pratap Yadav: पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव सोशल मीडिया पर पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं। अनुष्का प्रकरण के बाद फजीहत का सामना कर रहे तेज प्रताप सोशल मीडिया के जरिए अपनी बातों को रख रहे हैं। अब वह भगवान भोलेनाथ की शरण में जा पहुंचे हैं और फिर एक वीडियो जारी किया है।


नए वीडियो में वह भक्ति के भाव में नजर आए। उन्होंने बनारस में भगवान महादेव के दर्शन किए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,“बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद हो, मां गंगा का निर्मल पवित्र घाट हो, पूरी दुनिया को मैं भूल जाऊं और बनारस में मेरा भोला मुझे याद हो, हर हर महादेव बोलना ही होगा।”


इससे पहले तेज प्रताप ने अपने पिता और आरजेडी नेता लालू यादव के जन्मदिन पर वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बरसाना में केक काटने की बात कही थी और वीडियो कॉल के माध्यम से लालू यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं।


बता दें कि हाल ही में तेज प्रताप की अनुष्का यादव के साथ वायरल हुई फोटो और प्रेम संबंध को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। इसके बाद लालू यादव ने पार्टी और परिवार से तेज प्रताप को बाहर कर दिया था। उन्हें छह वर्षों के लिए आरजेडी से निष्कासित कर दिया गया है।


तेज प्रताप ने इस फैसले पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पार्टी में कुछ जयचंद जैसे लोग हैं, जिनकी वजह से उनके साथ राजनीतिक खेल हुआ है। वहीं उनकी पत्नी ऐश्वर्या ने इस निष्कासन को सिर्फ दिखावा करार दिया था और कहा था कि पूरा परिवार अभी भी एकजुट है और चुनाव के चलते यह सब किया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता