ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू इस दिन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ : PM मोदी भी हो सकते हैं शामिल

DESK : आज 9 जून (रविवार) की शाम 7 बजकर, 15 मिनट पर नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह के बाद अगले तीन दिनों तक प्रधानमंत्री अन्य कार्यक्रमों म

TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू इस दिन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ : PM मोदी भी हो सकते हैं शामिल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : आज 9 जून (रविवार) की शाम 7 बजकर, 15 मिनट पर नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह के बाद अगले तीन दिनों तक प्रधानमंत्री अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश भी जाएंगे। यहां विधानसभा चुनाव के बाद नए मुख्यमंत्री का शपथ समारोह होगा। इस बीच आंध्र प्रदेश के सीएम पद के शपथ ग्रहण को लेकर अधिकारी जानकारी दी गई है। 


दरअसल, 12 जून को आंध्र प्रदेश में शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। तेलुगु देशम पार्टी के सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू के आधिकारिक सीएमओ के सोशल मीडिया पेज ने इसकी जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि आंध्र प्रदेश में शपथ ग्रहण समारोह 12 जून की सुबह 9 बजकर, 27 मिनट पर होगा। यह शपथ ग्रहण समारोह कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में केसरापल्ली आईटी पार्क, गणनावरम में आयोजित किया जाएगा। 


मालूम हो कि टीडीपी ने राज्य में 16 लोकसभा और 135 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा एनडीए के वरिष्ठ नेता और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इसमें शामिल हो सकते हैं। नायडू पहली बार लगभग 30 साल पहले 1995 में मुख्यमंत्री बने थे और 2004 तक इस पद पर बने रहे।


बताते चलें कि नायडू ने साल 2004 में वह चुनाव हार गए थे और उनकी जगह वाई एस राजशेखर रेड्डी मुख्यमंत्री बने थे। एक दशक के बाद और संयुक्त राज्य को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में विभाजित करने के बाद, नायडू वर्ष 2014 में नवगठित राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने। हालांकि, वह 2019 में चुनाव हार गये और उनके स्थान पर वाईएसआरसीपी प्रमुख वाई एस जगन मोहन रेड्डी मुख्यमंत्री बन गए। वह पांच साल के अंतराल के बाद फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।