ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाBCD में कितने धनकुबेर अधीक्षण अभियंता ? एक पर छापा तो दूसरे S.E. की भी खुली कुंडली, पत्नी के नाम पर एक ही दिन करोड़ों की जमीन खरीदी, और सरकार से छुपाकर कर बैठे हैं...झारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाBCD में कितने धनकुबेर अधीक्षण अभियंता ? एक पर छापा तो दूसरे S.E. की भी खुली कुंडली, पत्नी के नाम पर एक ही दिन करोड़ों की जमीन खरीदी, और सरकार से छुपाकर कर बैठे हैं...झारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारी

357वें प्रकाशोत्सव पर तख्त श्रीहरमंदिर पहुंचे सीएम नीतीश, गुरु के दरबार में मत्था टेका

PATNA: सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 357 वें प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रकाशोत्सव के मौके पर पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर में विशेष आयोजन कि

357वें प्रकाशोत्सव पर तख्त श्रीहरमंदिर पहुंचे सीएम नीतीश, गुरु के दरबार में मत्था टेका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 357 वें प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रकाशोत्सव के मौके पर पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर में विशेष आयोजन किया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तख्त श्रीहरमंदिर पहुंचे और गुरु के दरबार में मत्था टेका।


दरअसल, दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 357वें प्रकाशोत्व के मौके पर पटनासिटी में हर साल भव्य आयोजन होता है। बिहार सरकार की तरफ से भी इसको लेकर खास तैयारियां की जाती है। प्रकाशोत्सव को लेकर सिख श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंगलवार को गायघाट गुरुद्वारा से भव्य नगर कीर्तन निकाली गयी थी। पंच प्यारे की अगुवाई में "तख्त साहिब" को रथ पर रखकर नगर भ्रमण करते हुए देर शाम तख्त श्री हरिमंदिर पहुंचा था।


बैंड बाजा के साथ निकाले गए नगर कीर्तन में हजारों की संख्या में सिक्ख श्रद्धालु शामिल हुए थे। नगर कीर्तन में सिख श्रद्धालु गुरु के भजन कीर्तन करते नजर आए थे। नगर कीर्तन के साथ ही अखंड पाठ की शुरुआत हो गयी थी। आज यानी बुधवार 17 जनवरी की सुबह अमृत संचार का कार्यक्रम हुआ।गा। निशान साहब की सेवा सुबह नौ बजे से शुरू हो गई। शाम चार बजे तक विशेष दीवान सजेगी।


आज 357 वें प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरु के दरबार मे पहुंचे और शीष झुकाकर देश और प्रदेश में अमन-चैन और उन्नती की कामना की। इस मौके पर हरमंदिर साहिब प्रबंधक कमेटी की तरफ से मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप शिरोपा सौंपकर उनका स्वागत किया गया।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता