ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

सुशील मोदी ने बगुले-हंस से की लालू-तेजस्वी की तुलना, कहा- 'झूठ और धोखे की राजनीति करने वाले साधु बनकर निरामिष का दे रहे संदेश'

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील मोदी ने आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर करारा हमला बोला है. नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर मो

FirstBihar
Khushboo Gupta
3 मिनट

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील मोदी ने आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर करारा हमला बोला है. नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर मोदी सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाने के बाद सुशील मोदी ने दोनों नेताओं पर पलटवार किया है. सुशील मोदी ने बगुले और हंस से तुलना करते हुए कहा है कि जिनकी पूरी राजनीति झूठ और धोखे पर टिकी रही, वे दूसरों को सावधान कर रहे हैं.


सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, 'जिनकी पूरी राजनीति झूठ और धोखे पर टिकी रही, वे दूसरों को सावधान कर रहे हैं, मानो बगुले सफेद पंखों की वजह से खुद को हंस समझ रहे हों और साधु बन कर निरामिष होने का संदेश दे रहे हों. उन्होंने समाजवाद का नारा लगाया, जबकि पार्टी को परिवारवादी बनाया. नाम गरीबों का लिया, लेकिन अपने पूरे परिवार को करोड़पति बना दिया. जो नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक, राफेल सौदे, रिजर्वेशन, नागरिकता कानून पर झूठ बोलते रहे, वे किसे सावधान कर सकते हैं?'

आरजेडी का दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के ऐलान पर भी निशाना साधते हुए सुशील मोदी ने लिखा है कि, 'राजद को झारखंड में मात्र एक सीट मिली है, जबकि अहंकार इतना बढ़ गया कि उस अकेले विधायक को वे कैबिनेट मंत्री बनवाना चाहते हैं. बहुत कम मतों से एक सीट जीतने वाली पार्ट, अब दिल्ली के भी सपने देखने लगी.'


टैग्स