ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत के घर, राजीव नगर आवास पर परिजनों से कर रहे मुलाकात

PATNA : आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे हैं. पटना के राजीव नगर स्थित आवास पर उपेंद्र कुशवाहा सु

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे हैं. पटना के राजीव नगर स्थित आवास पर उपेंद्र कुशवाहा सुशांत के परिजनों से मुलाकात कर रहे हैं. उपेंद्र कुशवाहा ने सबसे पहले सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया है और फिर वह परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं.

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कुशवाहा ने शोक संवेदना व्यक्त की थी और इस पूरे मामले पर निष्पक्ष जांच की मांग भी रखी थी. उपेंद्र कुशवाहा नीतीश सरकार से यह मांग कर रहे हैं कि सीबीआई जांच के लिए वह राज्य सरकार की तरफ से एक आग्रह केंद्र को भेजें.

कुशवाहा से पहले पप्पू यादव, सुशील कुमार मोदी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव,जगदानंद सिंह समेत कई नेता सुशांत के पिता केके सिंह से मुलाकात कर चुके हैं. इसके अलावे सुशांत  के परिजनों से कई एक्टर मुलाकात कर चुके हैं. इनमें मनोज तिवारी, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह से पिता से मुलाकात कर चुके हैं. सभी ने सुशांत के सुसाइड की सीबीआई जांच की मांग की है.