ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सुपौल में VIP सुप्रीमो का जोरदार स्वागत, बोले मुकेश सहनी..इस बार अपनी ताकत से निषाद का बेटा बनाएगा सरकार

SUPAUL: बिहार के पूर्व मंत्री व विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी का काफिला जब सुपौल पहुंचा तो वहां के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुक

सुपौल में VIP सुप्रीमो का जोरदार स्वागत, बोले मुकेश सहनी..इस बार अपनी ताकत से निषाद का बेटा बनाएगा सरकार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: बिहार के पूर्व मंत्री व विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी का काफिला जब सुपौल पहुंचा तो वहां के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुकेश सहनी ने कहा कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार निषाद का बेटा अपनी ताकत के बदौलत सरकार बनाएगा और समाज में बराबरी का हक पाएगा। अब निषाद समाज अपना भविष्य खुद तय करेगा। वीआईपी के 4 नहीं अब 40 विधायक होंगे।  


मुकेश सहनी ने आगे कहा कि सिर्फ झूठ बोलकर जनता को गुमराह करना यही एनडीए सरकार का काम है, चुनाव आते हैं, यह केंद्र की सत्ता में बैठे बड़े ओहदे के लोग गरीबों को गुमराह करके राज करते है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, और, तानाशाही, अपने चरम सीमा पर है। इनकी पार्टी में हत्या,दंगा करवाने वाले लोग भी सत्ता में बैठे हैं। ईडी,सीबीआई, इन सब पर से लोगों का भरोसा ही उठ गया है। जो इनके खिलाफ आवाज उठाएगा ये लोग झूठे केस में फंसाकर उनको जेल भेज रहे हैं।


मुकेश सहनी ने कहा कि आज जरूरत है कि अति पिछड़ा समाज के लोग एकजुट हों और अपने अधिकार और हक की लड़ाई को बुलंद करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में हो सकता है कि व्यक्तिगत रूप से कुछ नुकसान उठाना पड़े, लेकिन अगर हमलोग अपने अधिकार को नहीं ले सके तो आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी। 


उन्होंने कहा कि अगर हमलोग अपनी पार्टी का विलय भाजपा में कर दिया होता तो आज भी मैं राज्य में नहीं केंद्र में मंत्री होता, लेकिन यह अपने ही समाज को धोखा देने वाली बात होती। उन्होंने कहा आज वीआईपी जो भी है वह अतिपिछड़ा समाज के लोगों के समर्थन के कारण है। 


आज निषाद समाज के दुर्दशा का कारण सरकार में बैठे लोग हैं। निषाद समाज के लोगों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। ना रोजगार,ना मछली बिक्री के लिए बाजार और ना कोई सरकारी मदद की जा रही है। इस बार निषाद का बेटा अपनी ताकत से सरकार बनाएगा और समाज में बराबरी का हक पाएगा। अब 4 नहीं 40 विधायक बनाएंगे और अपना भविष्य खुद तय करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा 2025 का चुनाव परिणाम अतिपिछड़ा समाज के राजनैतिक भविष्य को तय करेगी।सुपौल में VIP सुप्रीमो का जोरदार स्वागत, बोले मुकेश सहनी..इस बार अपनी ताकत से निषाद का बेटा बनाएगा सरकारसुपौल में VIP सुप्रीमो का जोरदार स्वागत, बोले मुकेश सहनी..इस बार अपनी ताकत से निषाद का बेटा बनाएगा सरकारसुपौल में VIP सुप्रीमो का जोरदार स्वागत, बोले मुकेश सहनी..इस बार अपनी ताकत से निषाद का बेटा बनाएगा सरकारसुपौल में VIP सुप्रीमो का जोरदार स्वागत, बोले मुकेश सहनी..इस बार अपनी ताकत से निषाद का बेटा बनाएगा सरकारसुपौल में VIP सुप्रीमो का जोरदार स्वागत, बोले मुकेश सहनी..इस बार अपनी ताकत से निषाद का बेटा बनाएगा सरकार

सुपौल में VIP सुप्रीमो का जोरदार स्वागत, बोले मुकेश सहनी..इस बार अपनी ताकत से निषाद का बेटा बनाएगा सरकार

टैग्स