ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

MLC उम्मीदवार रईस खान पर हुआ जानलेवा हमला, नीतीश के खास बोले.. ठोककर बदला लेंगे

SIWAN : बिहार के सीवान में निर्दलीय एमएलसी के उम्मीदवार रईस खान के काफिले पर सोमवार की रात बदमाशों ने एके-47 से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में रईस खान बाल-बाल बच गया. इस दौरान उ

MLC उम्मीदवार रईस खान पर हुआ जानलेवा हमला, नीतीश के खास बोले.. ठोककर बदला लेंगे
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : बिहार के सीवान में निर्दलीय एमएलसी के उम्मीदवार रईस खान के काफिले पर सोमवार की रात बदमाशों ने एके-47 से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में रईस खान बाल-बाल बच गया. इस दौरान उनसे मिलने सीवान के जेडीयू के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह भी पहुंचे. नीतीश के खास माने जाने वाले श्याम बहादुर रईस खान का हालचाल जानने पहुंचे थे. 


यहां उन्होंने एक बड़ा बयान दे दिया. श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि इस घटना का हिसाब लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमारा भाई रईस खान किसी तरह बच गया इसलिए अब हिसाब तो जरूर दिया जाएगा. पूर्व विधायक ने कहा कि जिसने भी यह काम किया है उसे बख्शा नहीं जायेगा. ठोक कर जवाब दिया जायेगा. उन्होंने यह भी दावा किया कि रईस खान को वह चुनाव लड़ा रहे हैं, इसलिए गोली भी उन्हीं पर चलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हम यहां 15 साल एमएलए रहे हैं, गोली मेरे पर चलना चाहिए. लेकिन अब जब यह घटना हो गई है तो इसका जवाब दिया जायेगा, बदला लिया जायेगा.


आपको बता दें कि इस घटना के बाद से सिवान के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है. लोगों को यह लग रहा है कि यह चुनावी रंजिश कहीं और लोगों की जान ना ले ले. वहीं रईस खान ने कहा कि डीएम के बोलने के बाद भी हमें चुनाव में गार्ड नहीं दिया गया. घटनास्थल पर एके-47 की भारी मात्रा में गोलियां सड़क पर गिरी हैं. मुझे अभी भी खतरा है.

टैग्स