ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बीजेपी विधायक ने सीएम नीतीश को बताया दबंग, दबाव बनाकर बीजेपी से ले ली दरौंदा सीट

SIWAN: दरौंदा विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में NDA दो फाड़ हो गया है. बीजेपी विधायक ने सीएम नीतीश कुमार पर दबंगई का आरोप लगाया है. सीवान से भाजपा के विधायक व्यासदेव प्रसाद ने कहा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SIWAN: दरौंदा विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में NDA दो फाड़ हो गया है. बीजेपी विधायक ने सीएम नीतीश कुमार पर दबंगई का आरोप लगाया है. सीवान से भाजपा के विधायक व्यासदेव प्रसाद ने कहा कि दरौंदा सीट भाजपा को मिलने वाला था. लेकिन नीतीश कुमार ने कुछ दबंगई कर ये सीट ले लिया. भाजपा की कोशिश थी कि दरौंदा और नाथनगर सीट मिल जाए. लेकिन नहीं मिल सका. 

नीतीश के कारण टूटता है गठबंधन

प्रसाद ने कहा कि गठबंधन को जिंदा रखना है. यह भाजपा की वजह से गठबंधन टूटे इसका कलंक हमलोग नहीं लेंगे. गठबंधन नीतीश कुमार के कारण ही टूटता रहा हैं. प्रसाद गांधी मैदान में बापू की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे. 

अजय सिंह के नामांकन में भी नहीं थे भाजपा नेता

30 सितंबर को दरौंदा सीट से जदयू के उम्मीदवार और बाहुबली अजय सिंह ने नामांकन किया था. लेकिन नामांकन में कोई भी भाजपा नेता शामिल नहीं हुए थे. उनके नामांकन में सिर्फ जदयू के ही नेता शामिल थे. सीवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव ने पहले ही अजय सिंह के बारे में कहा था कि वह सीवान में दूसरे शहाबुद्दीन को कबूल नहीं कर सकते हैं. लेकिन आज फिर अजय सिंह का विरोध भाजपा के विधायक ने किया हैं. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan

FirstBihar संवाददाता