ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

CPI(M) नेता सीताराम येचुरी का निधन, दिल्ली AIIMS में ली आखिरी सांस

DELHI: इस वक्त की दुखत खबर देश की सियासत से निकलकर सामने आ रही है। सीपीआई(एम) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी का निधन हो गया है। सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हे दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया

CPI(M) नेता सीताराम येचुरी का निधन, दिल्ली AIIMS में ली आखिरी सांस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: इस वक्त की दुखत खबर देश की सियासत से निकलकर सामने आ रही है। सीपीआई(एम) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी का निधन हो गया है। सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हे दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।


सीपीआई(एम) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी की तबीयत बिगड़ने के बाद बीते 10 सितंबर को दिल्ली एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। आईसीयू में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। निमोनिया की शिकायत होने के बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।


दिल्ली एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम येचुरी के हालात पर नजर बनाए हुए है। सीपीआई(एम) की तरफ से जारी बयान में बताया गया था कि डॉक्टरों की टीम सीताराम येचुरी के इलाज में लगी हुई है और उनकी हालत इस समय गंभीर है और आखिरकार गुरुवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।


सीताराम येचुरी का जन्म 1952 में चेन्नई में तेलगु ब्राह्मण परिवार में हुआ था। येचुरी के पिता आंध्र प्रदेश में इंजीनियर थे और उनकी मां भी सरकारी अधिकारी थीं। साल 1975 में सीताराम येचुरी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य बने थे। जेएनयू में पढाई के दौरान वह छात्र राजनीति में आए थे। वह तीन बार जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष रहे थे। सीताराम येचुरी लेफ्ट के बड़े नेता थे और सीपीआई (एम) के पोलित ब्यूरो सदस्य भी  थे।