ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

सीतामढ़ी में शिक्षा मंत्री का भारी विरोध, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दिखाया काला झंडा, चंद्रशेखर वापस जाओ के लगाए नारे

SITAMARHI: अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर को सीतामढ़ी में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने

सीतामढ़ी में शिक्षा मंत्री का भारी विरोध, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दिखाया काला झंडा, चंद्रशेखर वापस जाओ के लगाए नारे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर को सीतामढ़ी में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाकर अपना विरोध जताया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर वापस जाओ के नारे भी लगाए। 


दरअसल सीतामढ़ी जिले के गोएनका कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सीतामढ़ी आए थे इसी दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री चंद्रशेखर का भारी विरोध किया गया है। बता दें शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस और भगवान राम पर विवादित बयान दिया था जिसे लेकर वो लगातार विवादों में बने हुए हैं। उनके बयानों को लेकर लगातार विरोध हो रहा है इसी कड़ी में सीतामढ़ी शहर में भी शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का विरोध किया गया और इस दौरान उन्हें काला झंडा भी दिखाया गया।


 जब मंत्रीजी का काफिला गुजर रहा था तब पहले से भारी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता  मौजूद थे मंत्री चंद्रशेखर को देखते ही सभी काला झंडा दिखाने लगे और चंद्रशेखर वापस जाओ के नारे लगाने लगे। इस मामले में मौजूद पुलिस ने भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रिंस तिवारी समेत दो लोगों  को हिरासत में लिया है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता