ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

सीतामढ़ी में भारी भीड़ के कारण RJD का मंच टूटने के बाद बस की छत से बोले तेजस्वी..मोदी जी हमारे चाचा की मजबूत गारंटी लेंगे क्या?

SITAMARHI: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व राजद नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को जन विश्वास यात्रा पर निकले। मुजफ्फऱपुर से उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत की। मुजफ्फरपुर में आयोजित

सीतामढ़ी में भारी भीड़ के कारण RJD का मंच टूटने के बाद बस की छत से बोले तेजस्वी..मोदी जी हमारे चाचा की मजबूत गारंटी लेंगे क्या?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SITAMARHI: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व राजद नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को जन विश्वास यात्रा पर निकले। मुजफ्फऱपुर से उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत की। मुजफ्फरपुर में आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोग शामिल हुए। जहां तेजस्वी ने लोगों को संबोधित किया। 


जिसके बाद मुजफ्फरपुर से वे सीतामढ़ी पहुंच गये। सीतामढ़ी में तेजस्वी की एक झलक पाने के लिए समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भारी भीड़ के कारण तेजस्वी यादव के पहुंचने से पहले मंच धंस गया। मंच के टूटने के कारण तेजस्वी यादव ने बस के ऊपर से ही लोगों को संबोधित किया। तेजस्वी की जनसभा में लोगोंं की भारी भीड़ देखी गयी। 


लोगों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से पूछा कि क्या आप हमारे चाचा की मजबूत गारंटी ले सकते हैं?  इस दौरान युवाओं को दिए गए रोजगार की चर्चा करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी पार्टी सिर्फ मेरी नहीं बल्कि आप सभी की भी पार्टी है। इस दौरान उन्होंने अपने समाज के लोगों को दलित एवं अकलियतों को गले लगाने की अपील की। 


कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थके हुए मुख्यमंत्री हैं। नीतीश कुमार का वो आज भी सम्मान करते हैं लेकिन नीतीश पलट गए। बता दें कि तेजस्वी यादव के आने से पहले ही सीतामढ़ी डुमरा हवाई अड्डा में बना मंच कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के कारण धंस गया। इस दौरान मंच पर बैठे सभी नेता भी गिर पड़े। जिस समय मंच धंसा उस समय रीगा के पूर्व कांग्रेस विधायक अमित कुमार टुना सभा को संबोधित कर रहे थे।


 तेजस्वी ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं राजद माई की पार्टी की है हम कहते हैं माई के साथ-साथ बाप की पार्टी है। बी से बहुजन, ए से अगड़ा, ए से आधी आबादी महिला, पी से पुअर यानि गरीब की पार्टी है। राजद ए टू जेड की पार्टी है। इसलिए आप लोग सभी एक रहिए। आने वाले चुनाव में हाथ मजबूत कीजिए। सीतामढ़ी के बाद शिवहर भी जाएंगे। 

सीतामढ़ी में भारी भीड़ के कारण RJD का मंच टूटने के बाद बस की छत से बोले तेजस्वी..मोदी जी हमारे चाचा की मजबूत गारंटी लेंगे क्या?

सीतामढ़ी में भारी भीड़ के कारण RJD का मंच टूटने के बाद बस की छत से बोले तेजस्वी..मोदी जी हमारे चाचा की मजबूत गारंटी लेंगे क्या?