ब्रेकिंग
सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा

‘कोई माई का लाल नहीं कह सकता कि हमारी सरकार के दामन पर दाग है’ सीतामढ़ी में खूब गरजे राजनाथ सिंह

SITAMARHI: सीतामढ़ी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को शहर के द्वारिका पैलेस में 600 बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए खूब गरजे। राजनाथ सिंह ने विरोधियों को निशाने प

‘कोई माई का लाल नहीं कह सकता कि हमारी सरकार के दामन पर दाग है’ सीतामढ़ी में खूब गरजे राजनाथ सिंह
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को शहर के द्वारिका पैलेस में 600 बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए खूब गरजे। राजनाथ सिंह ने विरोधियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि पूरी दुनिया में कोई ऐसा माई का लाल नहीं है जो ऊंगली उठाकर यह कह सके की हमारी सरकार के दामन पर भ्रष्टाचार के दाग लगे हैं।


राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र में बीजेपी सरकार के 10 साल गुजर गए हैं। इससे पहले की सरकारों को भी केंद्र में काम करते हुए लोगों ने देखा है। पिछली जो भी सरकारें कांग्रेस की रही हैं उनके ऊपर कभी न कभी कोई भ्रष्टाचार का आरोप लगा है लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो सरकार केंद्र में काम कर रही है 10 वर्ष गुजर जाने के बावजूद कोई भी माई का लाल चाहे वह इस देश का हो या विदेश का हो या कोई एजेंसी हो ऊंगली उठाकर नहीं कह सकता है कि हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई दाग लगा हुआ है।


उन्होंने आगे कहा कि मैं ऐसा कोई दावा नहीं करना चाहता हूं कि हमारी पार्टी में बिल्कुल कोई गंगा स्नान करने के बाद बड़े धूले हुए लोग आते हैं, यह मैं दावा नहीं कर रहा हूं लेकिन जब हम सरकार चलाते हैं तो इसको लेकर पूरी सावधानी बरतते हैं। देश की जनता ने जिस विश्वास और भरोसे से देश की जिम्मेवारी सौंपी है उस विश्वास और भरोसे को कभी टूटने नहीं दें, ये हमारी कोशिश रहती है।


रक्षा मंत्री ने कहा कि बीजेपी को इसलिए भी समर्थन देना चाहिए कि आपने देखा होगा कि आजाद भारत में नेता कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं। चुनाव के दौरान राजनीतिक दल भी तरह तरह की आश्वासन देंगी और घोषणा पत्र जारी करेंगी कि हमारी सरकार बन जाएगी तो हम यह कर देंगे, वह कर देंगे। बहुत सारे आश्वासन पार्टियां देती हैं, हमलोग भी आश्वासन देते हैं लेकिन हमारी कोशिश रहती है कि घोषणा पत्र में कोई ऐसी चीज न आ जाए जिसे हम पूरा नहीं कर सकें। हमारे दोनों घोषणा पत्रों को उठाकर देख लीजिए कि जो कहा था उसे किया या नहीं।