ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

श्याम रजक को मनाने पुराने दोस्त पहुंचे, सुनील कुमार पिंटू कर रहे मुलाकात

PATNA : मंत्री श्याम रजक की नाराजगी दूर करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके पुराने दोस्त को आगे कर दिया है। कभी नीतीश कैबिनेट में श्याम रजक के सहयोगी रहे सुनील कुमार पिंटू

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : मंत्री श्याम रजक की नाराजगी दूर करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके पुराने दोस्त को आगे कर दिया है। कभी नीतीश कैबिनेट में श्याम रजक के सहयोगी रहे सुनील कुमार पिंटू उन्हें मनाने पहुंचे हैं। सुनील कुमार पिंटू फिलहाल जेडीयू के सांसद है कभी बीजेपी कोटे से नीतीश कैबिनेट में सुनील कुमार पिंटू मंत्री हुआ करते थे और उस दौर से दोनों की दोस्ती रही है। 


लोकसभा चुनाव के पहले सुनील कुमार पिंटू ने जेडीयू का दामन थामा था और सीतामढ़ी से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। इस वक्त सुनील कुमार पिंटू मंत्री श्याम रजक के घर पर मौजूद हैं और दोनों नेताओं के बीच बातचीत जारी है। बिहार के राजनीतिक गलियारे को करीब से जानने वाले लोगों को पता है कि सुनील कुमार पिंटू, श्याम रजक और नीतीश मिश्रा के बीच अच्छी दोस्ती रही है। 


सुनील कुमार पिंटू की गाड़ी श्याम रजक के हार्डिंग रोड स्थित आवास में सीधे अंदर गई है और फिलहाल दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हो रही है यह खबर सामने नहीं आई है। हालांकि श्याम रजक ने सोमवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने और फिर आरजेडी ज्वाइन करने की प्लानिंग कर रखी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता