ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

सुबह-सुबह ईको पॉर्क में PM मोदी ने किया मॉर्निंग वॉक : फिर पटना साहिब गुरुद्वारा के लिए हुए रवाना

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने रविवार को पटना में रोड शो किया था। पीएम के रोड शो में सीएम नीतीश, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, रविशं

सुबह-सुबह ईको पॉर्क में PM मोदी ने किया मॉर्निंग वॉक : फिर पटना साहिब गुरुद्वारा के लिए हुए रवाना
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने रविवार को पटना में रोड शो किया था। पीएम के रोड शो में सीएम नीतीश, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, रविशंकर प्रसाद आदि शामिल थे। वहीं पटना की सड़कों पर पीएम के तमाम समर्थक कतार लगाए उनकी एक झलक पाने के लिए खड़े थे। वहीं, पीएम मोदी पटना में रोड शो करने के बाद राजभवन में रात्रि विश्राम किए। जहां रात्रि भोजन में उन्होंने खिचड़ी खाया।


वहीं, बिहार दौरे के दूसरे दिन यानी आज पीएम मोदी ने पहले सुबह-सुबह ईको पॉर्क पहुंचे। जहां उन्होंने मॉर्निक वॉक किया। वहीं इसके बाद पीएम पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेकेंगे। पीएम करीब 9 बजे गुरुद्वारा पहुंचेंगे। जिसके बाद वह हाजीपुर के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी आज बिहार में तीन चुनावी सभाओं को भी संबोधित करेंगे। पीएम हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और सारण में सभा को संबोधित करेंगे। 


पीएम मोदी गुरुद्वारा में कुल 20 मिनट रहेंगे। इस दौरान वह गुरुघर में मत्था टेकेंगे। गुरुवाणी सुनेंगे और गुरु महाराज से जुड़े अस्त्र-शस्त्र और दार्शनिक चीजों को देखेंगे। इस 20 मिनट में प्रबंधक कमेटी द्वारा उन्हें सरोपा से सम्मानित किया जाएगा। उसके बाद पीएम हाजीपुर में चिराग पासवान के लिए वोट मांगेंगे। 


जिसके बाद वह मुजफ्फरपुर डॉ. राजभूषण निषाद के लिए वोट मांगेंगे। पीएम मोदी सारण में राजीव प्रताप रूडी के लिए भी जनता से वोट  की अपील करेंगे। जिसके बाद पीएम बनारस के लिए रवाना हो जाएंगे। पीएम मोदी बिहार में आज एक साथ तीन चुनावी सभाएं कर एनडीए की जीत के लिए हुंकार भरेंगे। उसके बाद पीएम बनारस निकल जाएंगे, जहां उनका आज रोड शो भी होना है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें