ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

सांसद रमा देवी ने राजद नेता को अज्ञानी बताया, कहा- चरवाहा विद्यालय में पढ़ेंगे तो ज्ञान कहा से होगा

DESK: रामचरितमानस को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के विवादित बयान पर पलटवार थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार शिवहर की सांसद रमा देवी ने बड़ा हमला बोला है। रमा

सांसद रमा देवी ने राजद नेता को अज्ञानी बताया, कहा- चरवाहा विद्यालय में पढ़ेंगे तो ज्ञान कहा से होगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: रामचरितमानस को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के विवादित बयान पर पलटवार थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार शिवहर की सांसद रमा देवी ने बड़ा हमला बोला है। रमा देवी ने राजद नेता व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को अज्ञानी बताते हुए कहा कि अब जनता को सोचना होगा कि जिस पार्टी के वे मंत्री हैं जो चरवाहा विद्यालय से पढ़े हुए है तो ज्ञान कहा से होगा?


सांसद रमा देवी ने इस दौरान लालू फैमिली पर भी हमला बोला। कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी जमीन लेकर नौकरी दिये है। ऐसा जुल्म करने वाले नेता पर जनता क्या आशा करेगा? जनता का हक मारकर अरबपति बन गये है। रमा देवी आगे कहती है कि इज्जत उसी आदमी का होगा जो आम जनता के बारे में सोचेगा। जैसे कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोचते हैं। वे अक्सर जनता की सोचते हैं। 


दरअसल शिवहर में 427 दिव्यांगों के बीच सहायक उपकरण का वितरण किया गया। इस मौके पर मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए बीजेपी सांसद रमा देवी शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर व लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। कहा कि राजद के नेता तो चरवाहा विद्यालय में शिक्षा पाए हुए हैं। जिसमें सिर्फ भैस चराना और डंडा भाजना ही काम है।

टैग्स