ब्रेकिंग
Bihar News : बख्तियारपुर का बदलेगा नाम.., HAM सुप्रीमो व सम्राट कैबिनेट के मंत्री की डिमांड- ''जननेता की जन्मभूमि को मिले उनका नाम''रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा... फिर जो हुआ, VIDEO वायरलBihar News : ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि को ठीक करना होगा’... CM सम्राट का बड़ा ऐलान! पूर्ववर्ती छात्र बनवा सकेंगे स्कूल, परिवार के नाम पर रखा जाएगा नामBihar Teacher News: फर्जी प्रमाण पत्र से सरकारी नौकरी का खेल उजागर, बांका में शिक्षिका बर्खास्त... शिक्षा सेवक पर भी गिरी गाजबिहार में 400 से अधिक PG, लॉज और हॉस्टल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित, जिलाधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देशBihar News : बख्तियारपुर का बदलेगा नाम.., HAM सुप्रीमो व सम्राट कैबिनेट के मंत्री की डिमांड- ''जननेता की जन्मभूमि को मिले उनका नाम''रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा... फिर जो हुआ, VIDEO वायरलBihar News : ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि को ठीक करना होगा’... CM सम्राट का बड़ा ऐलान! पूर्ववर्ती छात्र बनवा सकेंगे स्कूल, परिवार के नाम पर रखा जाएगा नामBihar Teacher News: फर्जी प्रमाण पत्र से सरकारी नौकरी का खेल उजागर, बांका में शिक्षिका बर्खास्त... शिक्षा सेवक पर भी गिरी गाजबिहार में 400 से अधिक PG, लॉज और हॉस्टल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित, जिलाधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश

शराबबंदी पर सीएम नीतीश कुमार फिर हुए सख्त, पटना प्रशासन ने जारी की नई गाइडलाइन

PATNA : बिहार में शराबबंदी को लकर नीतीश सरकार काफी सख्त है. इसी क्रम में राजधानी पटना सहित पूरे राज्‍य में अधिकारियों ने इसमें पूरी ताकत झोंक दी है. बता दें पटना के मंडलीय आयुक

शराबबंदी पर सीएम नीतीश कुमार फिर हुए सख्त, पटना प्रशासन ने जारी की नई गाइडलाइन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में शराबबंदी को लकर नीतीश सरकार काफी सख्त है. इसी क्रम में राजधानी पटना सहित पूरे राज्‍य में अधिकारियों ने इसमें पूरी ताकत झोंक दी है. बता दें पटना के मंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल ने शराबबंदी कानून के पालन के लिए एक गाइडलाइन जारी की है.


जहां पटना के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल और आइजी संजय सिंह ने शराबबंदी कानून को लेकर एसएसपी, एसपी, एडीएम, एसडीएम सहित प्रशासन और पुलिस के अन्य वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें प्रमंडलीय आयुक्‍त ने होटल, बैंक्वेट हाल और रेस्टोरेंट आदि पर खास नजर रखने को कहा और साथ ही गड़बड़ी करने वालों पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. प्रमंडलीय आयुक्‍त द्वारा जारी गाइडलाइन के अंतर्गत अब होटलों में शराब की सूचना देने के लिए जारी टोल फ्री नंबर 15545 और 18003456268 को डिस्प्ले करने का फैसला किया गया. ऐसा नहीं करने वालों के पर तुरन्त कार्रवाई की जाएगी. वहीँ इस गाइडलाइन का पालन सभी छोटे-बड़े होटलों और रेस्टोरेंट के लिए जरुरी है. इन नंबरों की जानकारी देने के लिए बड़े स्तर पर शहर में हर जगह होर्डिंग और बैनर भी लगाए जाएंगे.


साथ ही गाइडलाइन के तहत होटल, रेस्टोरेंट और बैंक्‍वेट हाल में सीसीटीवी कैमरा भी लगाना अनिवार्य किया गया है. ऐसा इसलिए कि किसी घटना की स्थिति में सीसीटीवी फुटेज के जरिए सबूत जुटाया जा सके. वहीं शराब के अवैध धंधे, उत्पादन, भंडारण, बिक्री और सेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस के साथ उत्पाद विभाग की टीम भी एक्टिव रहेगी.


टैग्स