ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

शपथ लेने के महज 15 मिनट बाद वापस राजभवन पहुचं गए CM नीतीश, राज्यपाल भी हो गए हैरान; जानिए क्या है पूरा मामला

PATNA : जदयू की एनडीए (नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस) में वापसी ने बिहार का राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल दिया है। इसके साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दोनों गठबंधनों का गणित भी ब

शपथ लेने के महज 15 मिनट बाद वापस राजभवन पहुचं गए CM नीतीश, राज्यपाल भी हो गए हैरान; जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : जदयू की एनडीए (नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस) में वापसी ने बिहार का राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल दिया है। इसके साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दोनों गठबंधनों का गणित भी बदल गया है। एनडीए के खेमे में अभी तक बड़ी पार्टी के रूप में सिर्फ भाजपा थी। इसके अलावा हम, लोजपा के दोनों गुट और रालोजद जैसे छोटे दल थे मगर जदयू की एंट्री ने सीटों की बड़ी हिस्सेदारी छीन ली है। इन सबके बीच जो रोचक और अलग खबर निकल कर सामने आई है वो ये है कि नीतीश कुमार कल शपथ ग्रहण समारोह के बाद वापस से महज 15 मिनट के बाद वापस से राजभवन पहुंच गए। जिसको लेकर राज्यपाल भी भौचकें हो गए।


दरअसल, बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार के शपथ लेने के बाद से ही विपक्षी दलों के तमाम नेता उन पर लगातार निशाना साध रहे हैं। विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन का हिस्सा रहे नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी ने सबको चौंका दिया है। इस बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बिहार के सीएम पर तंज कसा है।


जयराम रमेश ने एक्स पर एक ट्वीट करते हुए कहा, ''शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार अपना मफलर राज भवन में भूल गए।आधे रास्ते से वापिस लौटकर लेने आए तो राज्यपाल चौंक गए कि इस बार तो 15 मिनट भी नहीं हुए।'' इसके बाद इसको लेकर लोग तरह - तरह की चर्चा कर रहे हैं और माजाक वाली बातें कह रहे हैं। इसको लेकर तरह -तरह की बात कह रहे।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें