ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

शाहनवाज हुसैन ने उद्योग मंत्रालय का कामकाज संभाला, कोरोना काल के बाद बिहार में इंडस्ट्री का अवसर बढ़ाएंगे

PATNA : मंगलवार को मंत्री पद की शपथ लेने के बाद शाहनवाज हुसैन ने आज उद्योग विभाग का कामकाज संभाल लिया. शाहनवाज हुसैन सचिवालय पहुंचे और वहां उद्योग विभाग में पदभार ग्रहण किया.

शाहनवाज हुसैन ने उद्योग मंत्रालय का कामकाज संभाला, कोरोना काल के बाद बिहार में इंडस्ट्री का अवसर बढ़ाएंगे
Anamika
2 मिनट

 PATNA : मंगलवार को मंत्री पद की शपथ लेने के बाद शाहनवाज हुसैन ने आज उद्योग विभाग का कामकाज संभाल लिया. शाहनवाज हुसैन सचिवालय पहुंचे और वहां उद्योग विभाग में पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के बाद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि बिहार में इंडस्ट्री को लाना यहां के युवाओं को रोजगार मुहैया कराना हमारे प्राथमिकता में सबसे ऊपर होगा. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार है और अब उद्योग की बड़ी संभावना को देखते हुए हम इंडस्ट्री लाने के लिए प्रयास करेंगे.

शहनाज हुसैन ने कहा कि दुनिया भर में बिहारियों का डंका बजता है. बिहारी देश के अलग-अलग राज्यों में तमाम उद्योगों को चला रहे हैं. कोरोना काल में हाल के दौरान जो श्रमिक और युवा बिहार लौटे, उन्हें जोड़कर यहां इंडस्ट्री के नए अवसर पैदा किए जाएंगे.

बिहार में हर युवा को रोजगार मिले, हर मजदूर को काम मिले यह हमारा लक्ष्य होगा. नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार लगातार बेहतर काम कर रही है और आगे नए अवसर पैदा करने के साथ-साथ हम  पार्टी की तरफ से किए गए रोजगार के वादे को पूरा कर पाए यह सुनिश्चित करेंगे.

इतना ही नहीं मंत्री शाहनवाज हुसैन ने देश के बड़े उद्योगपतियों को अवसर दिया है कि वह बिहार में आकर इंडस्ट्री लगाएं. उन्होंने कहा कि बिहार में अगर निवेशक आते हैं तो उनको राज्य सरकार की तरफ से तमाम सहूलियत  दी जाएंगी. बिहार में सड़क, बिजली, पानी जैसा बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो चुका है. उद्योग लगाने के लिए जमीन की उपलब्धता और उससे जुड़ी समस्या को हल कर लिया जाएगा.

शाहनवाज हुसैन  को उद्योग मंत्रालय मिलने के बाद इस बात की उम्मीद जगी है कि बिहार में निवेशक इंडस्ट्री लगा सकते हैं. उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है. बिहार में नीतीश कुमार के काम पर भरोसा है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMEETH

FirstBihar संवाददाता