ब्रेकिंग
Bihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीBihar News : सुबह महानंदा एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतरे, अब स्टेशन प्रबंधक सस्पेंड; रेलवे के एक्शन से मचा हड़कंपस्वस्थ नागरिक ही समृद्ध राज्य की सबसे बड़ी पूंजी, First Bihar कॉन्क्लेव में बोले विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, डॉक्टरों को मानवता का सच्चा कर्मयोगी बतायाबिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन दर्जन से अधिक DSP का तबादला, पूरी लिस्ट देखिए..‘डॉक्टर धरती के भगवान, व्यवहार बदलें तो आधी बीमारी बिना दवा ठीक’, First Bihar के कॉन्क्लेव में मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा संदेशBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीBihar News : सुबह महानंदा एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतरे, अब स्टेशन प्रबंधक सस्पेंड; रेलवे के एक्शन से मचा हड़कंपस्वस्थ नागरिक ही समृद्ध राज्य की सबसे बड़ी पूंजी, First Bihar कॉन्क्लेव में बोले विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, डॉक्टरों को मानवता का सच्चा कर्मयोगी बतायाबिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन दर्जन से अधिक DSP का तबादला, पूरी लिस्ट देखिए..‘डॉक्टर धरती के भगवान, व्यवहार बदलें तो आधी बीमारी बिना दवा ठीक’, First Bihar के कॉन्क्लेव में मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा संदेश

शादी के दसवें दिन भी राबड़ी आवास के बाहर लगी रही प्रशंसकों की भीड़, तेजस्वी-राजश्री से मिलकर लोगों ने दी बधाई

PATNA: राजद नेता तेजस्वी यादव और राजश्री की शादी 9 दिसंबर को दिल्ली में संपन्न हुई। शादी के आज दस दिन हो चुके हैं लेकिन आज भी उन्हें बधाई और शुभकामना देने के लिए राबड़ी आवास के बाह

शादी के दसवें दिन भी राबड़ी आवास के बाहर लगी रही प्रशंसकों की भीड़, तेजस्वी-राजश्री से मिलकर लोगों ने दी बधाई
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राजद नेता तेजस्वी यादव और राजश्री की शादी 9 दिसंबर को दिल्ली में संपन्न हुई। शादी के आज दस दिन हो चुके हैं लेकिन आज भी उन्हें बधाई और शुभकामना देने के लिए राबड़ी आवास के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। शादी के दसवें दिन आज तेजस्वी के समर्थक भारी संख्या में उनसे मिलने पहुंचे। इस बात की जानकारी जब तेजस्वी को हुई तो वे अपनी पत्नी राजश्री यादव और मां राबड़ी के साथ घर के बाहर निकले और समर्थकों से मिले।

 तेजस्वी और राजश्री यादव से मिलने पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी भी पहुंची थीं। साथ ही अन्य कई विधायक और राजद नेता व कार्यकर्ता भी राबड़ी आवास पहुंचे थे। गले में गमछा लगाए एक दिव्यांग भी तेजस्वी और राजश्री से मिलने पहुंच गया। वह काफी देर से राबड़ी आवास के बाहर बैठा हुआ था और जैसे ही उसकी नजर तेजस्वी, राजश्री और राबड़ी देवी पर गयी वह उनसे मिलने पहुंच गया। तेजस्वी और राजश्री  को शादी की शुभकामना देने के बाद दिव्यांग ने उनके साथ फोटो भी खिचवाई। 

वही इस दौरान राजश्री ने बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बिहार के राघोपुर,आरा,हाजीपुर,समस्तीपुर सहित कई जिलों से आए समर्थकों ने नवविवाहित जोड़े को बुके भेट की और दोनों को शादी की शुभकामना और बधाईयां दी। तेजस्वी और राजश्री से मिलकर लोग काफी खुश दिख रहे थे। समर्थकों ने इस दौरान सेल्फी भी ली। अपने नेता से मिलकर उनके व्यवहार को देखकर लोग काफी खुश थे। तेजस्वी से मिलने आए लोगों ने कहा कि दोनों से मिलकर बहुत अच्छा लगा। अलग धर्म की होते हुए भी नहीं लगा कि राजश्री अलग धर्म और समुदाय की हैं। राजश्री के बाहर आने पर सभी समर्थक काफी खुश नजर आएं। राजश्री का व्यवहार सबको अच्छा लगा।

शादी के दसवें दिन भी राबड़ी आवास के बाहर लगी रही प्रशंसकों की भीड़, तेजस्वी-राजश्री से मिलकर लोगों ने दी बधाई

शादी के दसवें दिन भी राबड़ी आवास के बाहर लगी रही प्रशंसकों की भीड़, तेजस्वी-राजश्री से मिलकर लोगों ने दी बधाई

शादी के दसवें दिन भी राबड़ी आवास के बाहर लगी रही प्रशंसकों की भीड़, तेजस्वी-राजश्री से मिलकर लोगों ने दी बधाई

शादी के दसवें दिन भी राबड़ी आवास के बाहर लगी रही प्रशंसकों की भीड़, तेजस्वी-राजश्री से मिलकर लोगों ने दी बधाई

शादी के दसवें दिन भी राबड़ी आवास के बाहर लगी रही प्रशंसकों की भीड़, तेजस्वी-राजश्री से मिलकर लोगों ने दी बधाई

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता