ब्रेकिंग
Bihar News : “पुदीना हम हैं न… 23 तारीख को निकाल देंगे गैस!” अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले-भीड़ दिख रही है तो समझिए किसका पलड़ा भारी है✦Bihar News : अस्पताल में इलाज या 'जाम' की तैयारी? DMCH में स्प्राइट में शराब मिलाकर पीने का VIDEO वायरल ! तीन महिला कर्मी और युवक दिखे साथ ...✦Bihar News : PMCH में अब टोकन के बिना नहीं कटेगी OPD की पर्ची, मरीजों को दवा के लिए मिलेंगे 13 काउंटर✦Bihar News: पटना में दुर्गापूजा पर ट्रैफिक की नई व्यवस्था, 17 से 20 अक्टूबर तक कई रास्तों पर रोक; घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦Raghopur Boat Accident : राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, सुबह फिर नदी में उतरेगी टीम; आज तेजस्वी यादव पहुंचेंगे✦Bihar News : “पुदीना हम हैं न… 23 तारीख को निकाल देंगे गैस!” अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले-भीड़ दिख रही है तो समझिए किसका पलड़ा भारी है✦Bihar News : अस्पताल में इलाज या 'जाम' की तैयारी? DMCH में स्प्राइट में शराब मिलाकर पीने का VIDEO वायरल ! तीन महिला कर्मी और युवक दिखे साथ ...✦Bihar News : PMCH में अब टोकन के बिना नहीं कटेगी OPD की पर्ची, मरीजों को दवा के लिए मिलेंगे 13 काउंटर✦Bihar News: पटना में दुर्गापूजा पर ट्रैफिक की नई व्यवस्था, 17 से 20 अक्टूबर तक कई रास्तों पर रोक; घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦Raghopur Boat Accident : राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, सुबह फिर नदी में उतरेगी टीम; आज तेजस्वी यादव पहुंचेंगे

सेवा सप्ताह में BJP का सफाई अभियान, सड़क पर झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

PATNA : भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश के द्वारा सिमरी मंडल अंतर्गत दुल्लहपुर गांव स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में सेवा एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण के

सेवा सप्ताह में BJP का सफाई अभियान, सड़क पर झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
First Bihar
2 मिनट

PATNA : भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश के द्वारा सिमरी मंडल अंतर्गत दुल्लहपुर गांव स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में सेवा एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण के साथ साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया. 


इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र दुबे ने बताया कि आज पार्टी के सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक विनोद राय की अध्यक्षता में दुल्लहपुर गांव स्थित शिव मंदिर पोखरा पर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया.


उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह उपस्थित हुए. इस दौरान मुख्य अतिथि के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया जहां उनके साथ पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया. वहीं, इसके बाद प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह के द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया. 


इस दौरान मुख्य अतिथि ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि पूरा भारत स्वच्छ और सुंदर दिखे ताकि देश से बीमारियां दूर हो सके. उन्होंने कहा कि स्वच्छता मिशन के अलावे पर्यावरण संरक्षण भी पार्टी के मुख्य एजेंडे में शामिल है जिसपर लगातार कार्य हो रहे हैं.


उन्होंने बताया कि पार्टी के हर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत सपने को साकार करने के लिए बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन को लेकर वृक्षारोपण कर रहे हैं. 


इस कार्यक्रम में भाजपा नेता छोटे तिवारी,नन्दजी सिंह, ललन राय, अशोक लाल, जितेंद्र दुबे, श्रीभगवान सिंह त्यागी, अनु तिवारी, लक्ष्मण पान्डेय, राजू सिंह, कामता सिंह, पैक्स अध्यक्ष चंद्रभान मिश्रा, रंजीत राय, सतीश राय, बसंत राय सहित भाजपा सिमरी मंडल के कई कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे. 

टैग्स