ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

Satyendra Jain Bail: मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत; केजरीवाल बोले- भगवान हमारे साथ

DELHI: दिल्ली शराब नीति केस में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत मिली ह

Satyendra Jain Bail: मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत; केजरीवाल बोले- भगवान हमारे साथ
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DELHI: दिल्ली शराब नीति केस में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 50 हजार के निजी मुचलके पर सत्येंद्र जैन को जमानत दे दी है। सत्येंद्र जैन को बेल मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुशी जताई है और कहा है कि भगवान हमारे साथ हैं।


दरअसल, दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही ईडी ने दिल्ली सरकार के तत्कालीन मंत्री सत्येंद्र जैन को 30 मई 2022 को गिरफ्तार किया था। पिछले साल मई महीने में सत्येंद्र जैन को स्वास्थ्य कारणों से बेल मिली थी और वह 10 महीने जेल से बाहर रहे थे। बीते मार्च महीने में सत्येंद्र जैन की नियमित जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी।


सुनवाई के बाद शीर्ष अदालत ने उन्हें सरेंडर करने को कहा था। जिसके बाद सत्येंद्र जैन ने 18 मार्च को तिहाड़ जेल में जाकर सरेंडर कर दिया था। इसी मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह को कोर्ट से पहले ही बेल मिल चुकी है। आखिरकार राउज एवेन्यू कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को भी जमानत दे दी। 873 दिन बाद सत्येंद्र जैन को राहत मिली है।


सत्येंद्र जैन को बेल मिलने पर केजरीवाल ने खुशी जताई है। केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, “सत्येंद्र जैन को भी दो साल से ज़्यादा जेल में रहने के बाद बेल मिल गई। इनका कसूर क्या था? इनके यहाँ कई कई बार रेड हुई। एक पैसा भी नहीं मिला। इनका क़सूर सिर्फ़ इतना था कि इन्होंने मोहल्ला क्लिनिक बनाये और दिल्ली के सभी लोगों का पूरा इलाज मुफ्त कर दिया। मोहल्ला क्लिनिक बंद करने के लिए और ग़रीबों का फ्री इलाज रोकने के लिए मोदी जी ने इन्हें जेल में डाल दिया। लेकिन भगवान हमारे साथ है। आज ये भी रिहा हो गए”।