ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

सत्ता किसी की बपौती नहीं..जो आता है वो जाता ही है, बोले तेजस्वी..यही लोकतंत्र की खूबसूरती है

PATNA: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बुधवार की देर शाम पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर राजद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी या

सत्ता किसी की बपौती नहीं..जो आता है वो जाता ही है, बोले तेजस्वी..यही लोकतंत्र की खूबसूरती है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बुधवार की देर शाम पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर राजद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। कहा कि बीजेपी जो कहती है उसी बात को क्यों पूछा जाता है। जब सभी विपक्षी दल के नेताओं ने स्पष्ट कर ही दिया है कि बिहार में जो बैठक होने जा रही है ये एक संकेत है कि आगे परिवर्तन होकर रहेगा। परिवर्तन इसलिए जरूरी है क्यों कि जनता के मुद्दे है वो सबसे जरूरी है। 


तेजस्वी ने कहा कि चुनाव किसी व्यक्ति विशेष के लिए थोड़े ही ना हो रहा है। यह देश की जनता का चुनाव है। देश के जनता के मुद्दे पर इस बार चुनाव होगा। मोदी के नाम पर चुनाव नहीं होने जा रहा है। हमारे देश के लोगों को अपनी सरकार चुनना है। देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी से परेशान है। 


तेजस्वी ने कहा कि हमलोग क्या नीति बनाएंगे और क्या कार्यकम होगा यह बात रखेंगे। बैठक हो रही है सब लोग इसमें आएंगे। यह कोई पहला और अंतिम बैठक नहीं है। और भी बैठके होगी। उन्होंने कहा कि जो भी विपक्षी दल है सब कोई अपनी अपनी बाते 23 जून की पटना में होने वाली बैठक में रखेंगे। 


उन्होंने कहा कि आएंगे मोदी तो जाएंगे भी मोदी। जो आता है तो वो जाता नहीं है क्या? कोई अमृत पीकर दुनियां में नहीं आया है। यह गलतफहमी है जो पैदा किया जा रहा है। जो जन्म लेते है उसकी मृत्यु तय है। सत्ता किसी की बपौती नहीं है जो आता है वो जाता ही है। हमलोग सत्ता में थे तब कोई सोचता था कि हमलोग हटेंगे। हमलोग भी हटे और विपक्ष में बैठे। यही तो लोकतंत्र की खुबसुरती है।