ब्रेकिंग
Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम✦Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें✦Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम✦Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें

सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा: संतोष सुमन के इस्तीफे पर बोली JDU, कहा- ऐसे लोग आते-जाते रहते हैं

PATNA: पूर्व सीएम और हम के संरक्षक जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। मांझी के बेटे के इस्तीफे के बाद महागठबंधन में बड़ी टूट की बात कही

सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा: संतोष सुमन के इस्तीफे पर बोली JDU, कहा- ऐसे लोग आते-जाते रहते हैं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पूर्व सीएम और हम के संरक्षक जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। मांझी के बेटे के इस्तीफे के बाद महागठबंधन में बड़ी टूट की बात कही जा रही है। संतोष सुमन के इस्तीफे पर जेडीयू की तरफ से बयान आया है। नीतीश सरकार में मंत्री लेसी सिंह ने बड़ी बात कह दी है। लेसी सिंह ने कहा है कि संतोष सुमन के इस्तीफे से सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, ऐसे लोग आते-जाते रहते हैं।


लेसी सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार ने मांझी को अपनी कुर्सी तक दे दी थी और उन्हें बिहार का सीएम बनाकर सम्मानित करने का काम किया था। इससे बड़ा सम्मान किसी और के लिए क्या हो सकता है। महागठबंधन की सरकार में सभी दलों के विचार विमर्श के बाद ही कोई काम होता है। संतोष सुमन के इस्तीफे से सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है, ऐसे लोग आते-जाते रहते हैं।


लेसी सिंह ने कहा कि मांझी गठबंधन में रहे या नहीं रहे इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। अभी 2024 के चुनाव से पहले बहुत सारे लोग महागठबंधन के साथ आएंगे। इससे महागठबंधन की सेहत और सरकार पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। वहीं जेडीयू कोटे के मंत्री जमा खान ने कहा कि सात दलों का लंबा परिवार है साथ मिलकर रहता है और काम करता है। अगर कोई छोटी-मोटी बात होगी तो हमलोग बैठकर बातचीत कर लेंगे। बड़े परिवार में कभी कभी कुछ बातें हो जाती हैं। हम सभी को एक होकर लड़ाई लड़नी है और देश को बचाना है।