ब्रेकिंग
बिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?बिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?

सुशील मोदी ने नीतीश से इस्तीफा और तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की कर दी मांग, जानिए वजह

CHHAPRA: बिहार के छपरा में ज़हरीली शराब से मौत पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में अब बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बड़ी मांग कर दी है। उन्

सुशील मोदी ने नीतीश से इस्तीफा और तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की कर दी मांग, जानिए वजह
First Bihar
2 मिनट

CHHAPRA: बिहार के छपरा में ज़हरीली शराब से मौत पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में अब बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बड़ी मांग कर दी है। उन्होंने सीएम से इस्तीफा देने की मांग की है और साथ ही तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने को कहा है। मोदी ने कहा है कि अगर तेजस्वी मुख्यमंत्री बन जाएंगे तो उनके लिए शराब का कारोबार रोकना आसान हो जाएगा। शराब माफिया कोई और नहीं बल्कि तेजस्वी के ही लोग हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि सरकार मौत के आंकड़े छिपा रही है। 




आपको बता दें, छपरा कांड पर सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने पूछा है कि छपरा में छोटे-मोठे 2-4 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया लेकिन यहां एसपी और डीएसपी पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई ? मोदी का कहना है कि लगभग चार महीना पहले इसी के बगल में ज़हरीली शराब से सात लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद भी एसपी पर एक्शन नहीं हुआ। इसका मतलब यहां प्रशासन की मिलीभगत है।  




सुशील कुमार मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का भी समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि मांझी दलितों के नेता हैं। उन्हें सीएम नीतीश पर दबाव बनाना चाहिए कि छपरा जाकर पीड़ित परिवार से मिले और उनकी मदद करें। मोदी ने पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग भी की है। सुशील मोदी ने कहा है कि जिस वक्त नीतीश कुमार ने बिहार में शराबबंदी कानून लागू करने का फैसला किया था उस वक्त हमनें भी उनका समर्थन किया था। शराबबंदी एक अच्छा कदम था लेकिन नीतीश कुमार इसे लागू कराने में फेल हो गए। 

टैग्स