ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

'लालू यादव की सुपुत्री के अलावा रोहिणी की नहीं कोई पहचान....', PM मोदी की सभा को लेकर भी दिया जवाब

SARAN : बिहार में कल चौथे चरण का मतदान होना है। इसके बाद पांचवें चरण में सारण लोकसभा सीट पर भी मतदान होना है और सूबे के 40 सीटों में से इस सीट की चर्चा सबसे अधिक हो रही है और इसकी

'लालू यादव की सुपुत्री के अलावा रोहिणी की नहीं कोई पहचान....', PM मोदी की सभा को लेकर भी दिया जवाब
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SARAN : बिहार में कल चौथे चरण का मतदान होना है। इसके बाद पांचवें चरण में सारण लोकसभा सीट पर भी मतदान होना है और सूबे के 40 सीटों में से इस सीट की चर्चा सबसे अधिक हो रही है और इसकी वजह भी साफ़ है। यहां से राजद सुप्रीमो की लाडली बेटी चुनावी मैदान में हैं और दूसरी तरफ मैदान में सीटिंग सांसद राजीव प्रताप रूडी हैं। ऐसे में अब जो खबर आई है वह खबर है कि जब सारण के सीटिंग सांसद से छपरा के विकास को लेकर सवाल किया गया तो वो भड़क उठे और सवाल पूछने वालों को ही गलत बता दिया। इतना ही नहीं इन्होंने यह भी कहा है कि जिनके बारे में पूछ रहे हैं, वो अगर लालू यादव की सुपुत्री न होती तो कोई पहचानता भी नहीं है। 


दरअसल, राजीव प्रताप रूडी से जब मीडिया कर्मियों ने रोहिणी को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि जो दो दिन पहले राजनीति में आया है, उसके बारे में उनसे किसलिए सवा किया जा रहा है। वहीं लोगों द्वार क्षेत्र का विकास नहीं करने के आरोप पर भी वह आक्रोशित हो गए। राजीव प्रताप रूडी ने रोहिणी आचार्य के सवाल पर कहा कि जो आदमी दो-चार दिन पहले यहां आया हो, उसके सवाल मुझसे क्यों पूछते हैं? मुझसे क्यों नहीं पूछते कि उनके प्रति कितने सवाल हैं. जो दो-चार दिन पहले आया है, जिसको यहां के दो-चार गांव का नाम भी नहीं पता हो, लालू यादव की बेटी ना हो तो यहां कोई पहचान नहीं, उसके बारे में मुझसे पूछते हैं कि आपको क्या कहना है?


वहीं पत्रकारों ने जब राजीव प्रताप रूडी से सवाल किया कि लोगों द्वारा उनपर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लग रहा है, जिसपर वह झुंझला गए। उन्होंने पत्रकार से कहा कि आप छपरा के पत्रकार है ही नहीं, अगर आप इस क्षेत्र के पत्रकार होते तो ऐसी सवाल पूछते ही नहीं। उन्होंने कहा कि जनता की खुशी देख कर बहुत उत्साहित हैं। 


मालूम हो कि,जब पीएम मोदी छपरा आएंगे, तो उनके स्वागत में ऐसा जनसैलाब उमड़ेगा कि भारत के इतिहास में कभी नहीं देखा गया है। विपक्ष का काम हैआरोप लगाना, वह आरोप ही लगाएंगे. बता दें कि उनके रोड शो के दौरान काफी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान ढ़ोल, नगाड़ों के साथ रूडी खुली जीप में हाथ में भाजपा का झड़ा लेकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे।