ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

सारण में लालू की 'बेटी' का 'बहु' कर रही इंतजार, बोले विजय सिन्हा ...बेटी के अपमान का जनता लेगी बदला

PATNA : इस बार के लोकसभा चुनाव में छपरा सीट पर चुनावी लड़ाई रोचक होने की बात कही जा रही है। यहां लालू-राबड़ी और उनके समधी के बाद अब लालू की बेटी रोहिणी बिहार के सारण जिले में राजीव प

सारण में लालू की 'बेटी' का 'बहु' कर रही इंतजार, बोले विजय सिन्हा ...बेटी के अपमान का जनता लेगी बदला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : इस बार के लोकसभा चुनाव में छपरा सीट पर चुनावी लड़ाई रोचक होने की बात कही जा रही है। यहां लालू-राबड़ी और उनके समधी के बाद अब लालू की बेटी रोहिणी बिहार के सारण जिले में राजीव प्रताप रूडी को टक्कर देगी। वहीं, रोहणी के सारण से चुनाव लड़ने के मुद्दे को लेकर अब बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि - जहां से लालू जी की बेटी चुनाव मैदान में होगी वहीं उनकी बहु भी इंतजार कर रही होंगी। 


दरअसल, राजधानी पटना से आज जब रोहणी आचार्य के चुनाव लड़ने को लेकर विजय सिन्हा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि - सारण में ही लाल जी की बहू इंतजार कर रही है। उसे बहू का क्या दोष था जिसको सम्मान के साथ सात फेरे लगवाकर लाया गया। वह हमारी बिहार की बेटी थी। उस बेटी का इस तरह से अपमान करने वाले लोग को क्या उसे क्षेत्र में वोट लेने का हक है। सारण की हर एक बहू बेटी महिला उसका हिसाब चुकता करेगी। उसे बहू की आवाज हर एक महिला बनेगी और जवाब देगी कि आपकी बेटी पत्नी और बेटा तक सारण की जनता सिमटी हुई नहीं है। हर बिहार की जनता इस बारे में जवाब देगी।


इसके अलावा इंडी गठबंधन की रैली को लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि उसे रैली में जितने नेता शामिल हो रहे हैं सभी के सभी सजाया जाता है वह लोग संविधान बचाने की बात कर रहे हैं जो पहले ही संविधान का उल्लंघन कर चुके हैं। कांग्रेस पर घोटाला के कई आरोप है लेकिन कोई सफाई नहीं देता यह लोग जिनका गाली देते थे आज उन्हीं के साथ है।

मालूम हो कि, सारण लोकसभा सीट लालू यादव और राबड़ी देवी से चुनाव लड़ने के बाद उनके समाधि चंद्रिका राय से भी राजीव प्रताप रूढ़ी चुनाव लड़ चुके हैं। चुनाव में 2004 और 2009  में लालू यादव से चुनाव हारने के बाद छपरा से चार बार सांसद रह चुके राजीव प्रताप रूढ़ी इस बार भी चुनाव मैदान में है और पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है। 1996 , 1999, 2014 और 2019 में छपरा से सांसद रह चुके रूडी की लड़ाई हर बार लालू के परिवार से ही रही और इस बार भी उनकी लड़ाई लालू परिवार से ही हैं। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता