ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

सारण के रिविलगंज में वोटिंग के दौरान पथराव : एक पुलिसकर्मी घायल : हिरासत में लिए गये दो लोग

CHHAPRA : सारण संसदीय क्षेत्र के रिविलगंज स्थित सेंगर टोला में उस वक्त भारी हंगामा और पथराव शुरू हो गया जब पोलिंग बूथ पर मतदान कार्य चल रहा था। दो पक्षों के बीच हुए पथराव में एक पु

सारण के रिविलगंज में वोटिंग के दौरान पथराव : एक पुलिसकर्मी घायल : हिरासत में लिए गये दो लोग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHHAPRA : सारण संसदीय क्षेत्र के रिविलगंज स्थित सेंगर टोला में उस वक्त भारी हंगामा और पथराव शुरू हो गया जब पोलिंग बूथ पर मतदान कार्य चल रहा था। दो पक्षों के बीच हुए पथराव में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इस मामले में दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।


बताया जाता है कि सारण में आज मतदान कार्य चल रहा था, तभी कुछ लोगों ने वोटरों को रोकने की कोशिश की और एक पक्ष को वोट देने की बात करने लगे। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। 


दोनों तरफ के लोग उग्र हो गये। जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से पथराव होने लगा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान एक पुलिसकर्मी पत्थर लगने से घायल हो गया है। 


घटना की जानकारी मिलते ही रिवीलगंज के बीडीओ दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। जिसके बाद शांतिपूर्ण तरीके से मतदान फिर से शुरू हुआ। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।