ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहराम

‘सामाजिक न्याय के नाम पर राजसी जीवनशैली जनता देख रही है’, लालू फैमिली पर मंत्री संतोष सुमन का हमला

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि सामाजिक न्याय की राजनीति करने वाले नेताओं की कथनी और करनी में बड़ा अंतर दिख रहा है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार द्वारा प्रदर्शित राजनीतिक आचरण एक बार फिर जनता के सामने कई सवाल खड़े करता है। वर्षों तक गरीबों, वंचितों और सामाजिक न्याय की राजनीति का दावा करने वाले नेता आज ऐसी जीवनशैली और प्रदर्शन की राजनीति करते दिखाई देते हैं, जो आम जनता की वास्तविकताओं से मेल नहीं खाती।


डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि यदि कोई नेता स्वयं को गरीबों का सबसे बड़ा हितैषी बताता है, तो उसे अपने आचरण में भी सादगी और संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। जनता यह देख रही है कि एक ओर गरीबी और सामाजिक न्याय की बातें की जाती हैं, वहीं दूसरी ओर राजसी ठाठ-बाट का प्रदर्शन किया जाता है।


उन्होंने कहा कि राजनीति सेवा का माध्यम है, प्रदर्शन का नहीं। जनता अब केवल भाषणों से नहीं, बल्कि नेताओं के आचरण और जीवनशैली से भी उनकी प्रतिबद्धता का मूल्यांकन कर रही है। बिहार की जनता जागरूक है और कथनी तथा करनी के बीच के अंतर को भली-भांति समझती है।


डॉ. सुमन ने कहा कि सामाजिक न्याय का वास्तविक अर्थ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करना है, न कि केवल प्रतीकात्मक राजनीति करना। लोकतंत्र में जनता ही अंतिम निर्णायक होती है और वह समय आने पर अपना निर्णय अवश्य सुनाती है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता