ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

BIHAR: 2030 तक बेरोजगार रहेंगे तेजस्वी यादव, मंत्री संतोष सुमन कर दी बड़ी भविष्यवाणी

मंत्री संतोष सुमन ने विपक्ष और तेजस्वी यादव पर करारा हमला करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार का झांसा देने वाले खुद सत्ता के लिए बेचैन हैं। उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी को 2030 तक सरकार में कोई मौका नहीं मिलने वाला।

Bihar
तेजस्वी पर जोरदार हमला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: 2030 तक तेजस्वी यादव को सरकार में रोजगार का कोई मौका नहीं मिलने वाला है, 2030 तक तेजस्वी यादव बेरोजगार रहेंगे। यह बड़ी भविष्यवाणी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मंत्री संतोष सुमन ने कर दी है। उन्होंने कहा कि रोजगार के नाम पर युवकों को विपक्ष झांसा दे रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृपा से तेजस्वी यादव को दो टुकड़ों में 37 महीने का रोजगार मिला था। 


हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा है कि विपक्ष बिहार के युवाओं को रोजगार का झांसा देकर अपनी खुद की बेरोजगारी दूर करना चाहता है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को तो मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने दो टुकड़ों में सरकार में रोजगार दिया था। संतोष सुमन ने कहा कि पहली बार महज 20 महीने बाद ही सीएम ने तेजस्वी यादव को सरकार से निकाल कर बेरोजगार कर दिया था क्योंकि वे अपने ऊपर  भ्रष्टाचार व बेनामी सम्पत्ति हथियाने के लगे आरोपों की सफाई नहीं दे सके थे। 


उन्होंने कहा कि 2022 में तेजस्वी ने पिछले दरवाजे से दूसरी बार सरकार में अपने लिए रोजगार का जुगाड़ किया मगर तिकड़म के कारण 17 महीने में ही फिर पैदल हो गए। तीसरी बार अब बिहार के युवाओं को झांसा देकर 20 महीने का मौका मांग रहे हैं, मगर उनका पिछला ट्रैक रिकार्ड इतना खराब है कि अब कभी मौका मिलने वाला नहीं है। इसलिए उन्हें 2030 तक बेरोजगार ही रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बिहार के युवा और अन्य मतदाता सत्ता के लिए बेचैन तेजस्वी यादव के झांसे को समझ रहा है। तेजस्वी को सत्ता युवाओं के लिए नहीं,अपनी बेरोजगारी को दूर करने और बिहार को लूटने के लिए चाहिए।

टैग्स